ब्रेक के बाद लौटीं नेहा कक्कड़, होली के मौके पर रिलीज किया नया गाना, मगर क्यों हुईं ट्रोल?

सिंगर नेहा कक्कड़ ने होली के मौके पर अपना नया गाना 'मेरा सूट' रिलीज किया है, जिसमें वो एक बार फिर अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ गाती हुईं नजर आईं. इस गाने में नेहा ने फैंस को एक दमदार सरप्राइज भी दिया.

Advertisement
नेहा कक्कड़ का होली सॉन्ग (Photo: Screengrab) नेहा कक्कड़ का होली सॉन्ग (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को कई हिट पार्टी सॉन्ग्स दिए हैं. उनकी आवाज में गाया हर गाना अपने आप लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है. नेहा हर तरह का गाना गाने में एक्सपर्ट हैं. अब वो होली के मौके पर अपना नया गाना 'मेरा सूट' लेकर आई हैं, जिसे फैंस की तरफ से मिक्स रिएक्शन मिल रहा है. 

नेहा कक्कड़ का नया होली सॉन्ग

Advertisement

नेहा कक्कड़ ने अपने छोटे भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर 'मेरा सूट' गाना बनाया है. जिसे टोनी ने खुद कंपोज, लिखा, गाया और प्रोड्यूस किया है. इसमें उनके साथ रैपर-सिंगर जूनियर भी शामिल हुए हैं. गाने में नेहा और टोनी मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं. वहीं नेहा अपने डांस मूव्ज से लाइमलाइट लूट रही हैं. गाने के अंत में सिंगर के माता-पिता का भी कैमियो है, जो किसी सरप्राइज की तरह अचानक स्क्रीन पर आते हैं.

नेहा के इस गाने को जहां एक तरफ कोई पसंद कर रहा है, वहीं कुछ लोग इसके वीडियो और लिरिक्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. लोग लिख रहे हैं कि उन्हें इसमें नेहा का डांस बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसके लिरिक्स भी काफी अश्लील किस्म के हैं जिससे ये गाना सुनने में भी मजेदार नहीं. वहीं कुछ लोग सिंगर को ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया और पैपराजी से कुछ वक्त के ब्रेक की अनाउंसमेंट की थी. 

Advertisement

क्यों लगातार ट्रोल्स के निशाने पर नेहा?

नेहा ने पिछले महीने अपनी इंस्टाग्राम पर ये लिखा था कि वो सोशल मीडिया से लंबा ब्रेक ले रही हैं. इसका कारण सिंगर ने इमोशनल स्ट्रेस, नेगेटविटी और इंडस्ट्री का दवाब बताया था. अब यूजर्स नेहा को इसी बात पर ट्रोल कर रहे हैं कि उनका ब्रेक काफी जल्द खत्म हुआ. नेहा जब भी अपना नया गाना लाती हैं, तो वो अपने आप ही ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. 

उनके 'लॉलीपॉप' गाने को भी खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. सिंगर अपनी लाइव परफॉर्मेंसेज के लिए भी ट्रोल होती हैं. पिछले साल मेलबर्न में उनके कॉन्सर्ट को लेकर काफी बवाल खड़ा हुआ था. अब देखना होगा कि आखिर कबतक नेहा ट्रोल होती रहेंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »