शॉर्ट्स पहनकर इतराईं 66 साल की नीना गुप्ता, हेटर्स पर कसा तंज- बुड्ढी हो तो क्या?

नीना गुप्ता ने एक बार फिर साबित किया है कि उम्र महज एक आंकड़ा है. एक्ट्रेस ने शॉर्ट्स पहने हुए अपना एक वीडियो डाला है, जिसमें वो बेहद खुश दिख रही हैं. वीडियो के जरिए नीना ने अपने हेटर्स को भी तगड़ा जवाब दिया है.

Advertisement
नीना गुप्ता ने ली ट्रोल्स की चुटकी (Photo: Instagram/houseofmasaba) नीना गुप्ता ने ली ट्रोल्स की चुटकी (Photo: Instagram/houseofmasaba)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

पंचायत की मंजू देवी यानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस जिंदगी जीती हैं. उनकी उम्र भले ही कितनी हो, मगर वो हमेशा सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज से छाई रहती हैं. नीना 66 साल की उम्र में भी शॉर्ट ड्रेस पहनकर लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती. कुछ लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल भी करते हैं, मगर एक्ट्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अब उन्होंने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. 

Advertisement

शॉर्ट्स में नीना गुप्ता

नीना गुप्ता इन दिनों वेकेशन पर हैं. काम से दूर वो कुछ पल रिलैक्स वाली जिंदगी जी रही हैं, जिसकी झलक वो इंस्टाग्राम के जरिए भी दिखा रही हैं. इसी बीच नीना ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कैजुअल कपड़ों में दिखीं. एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने थे, और पैरों में स्नीकर्स की पेयरिंग की थी. वीडियो में नीना झूमती-कूदती हुईं नजर आईं, जैसे वो किसी चीज से बेहद खुश हैं.

हालांकि इस वीडियो में सबसे खास जो चीज थी, वो है इसका कैप्शन. एक्ट्रेस ने अपने वीडियो के जरिए ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है, जो उन्हें उनकी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने को कहते रहते हैं. उनपर तंज कसते हुए नीना ने लिखा- बोल दो, बोल दो, शर्माओं मत...बुड्ढी हो तो क्या? एक्ट्रेस के इस कैप्शन पर कई लोगों ने उनकी सराहना की है. 

Advertisement

नीना के वीडियो पर उन्हें काफी सपोर्ट मिला है. लोग उनकी बोल्डनेस की तारीफ कर रहे हैं कि वो इस उम्र में भी खुद को काफी अच्छी तरह से कैरी कर रही हैं. यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस खुद को हमेशा ऐसी रखें, और कभी ना बदलें. नीना को उनकी पंचायत वाली कोस्टार सुनीता राजवर का भी साथ मिला, जिन्होंने कमेंट में दिल तो बच्चा है जी लिखा. 

बात करें नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की, तो उन्हें आखिरी बार वध 2 में देखा गया था जिसमें उनके साथ संजय मिश्रा भी थे. अब वो जल्द पंचायत के पांचवे सीजन में नजर आएंगी, जो इसी साल रिलीज किया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement