मामा अभिषेक बच्चन की 'बिग बुल' देख नव्या नवेली ने किया कमेंट- वन एंड ओनली बिग बुल

इससे पहले जब द बिग बुल फिल्म का टीजर सामने आया था तब भी नव्या ने खुशी जताते हुए उसकी एक फोटो को शेयर किया था. नव्या ने फोटो शेयर करते हुए 'Yaaaassss' लिखा था, साथ ही एक्सप्लोजन इमोजी भी लगाई थी.

Advertisement
नव्या नवेली नंदा, अभिषेक बच्चन नव्या नवेली नंदा, अभिषेक बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 09 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म द बिग बुल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं. इस बीच अभिषेक बच्चन की भांजी नव्या नवेली नंदा ने इस फिल्म को देख अपना रिएक्शन दिया है. नव्या ने फिल्म को देखते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज शेयर कीं और मामा की तारीफ भी की.

Advertisement

नव्या ने पोस्ट कर मामा को किया सपोर्ट

नव्या नवेली ने पहले अभिषेक बच्चन के एक पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया था. इस पोस्ट में फिल्म का स्ट्रीमिंग टाइम बताया गया था. अभिषेक ने पोस्ट में लिखा था, ''द बिग बुल की कहानी को खुलते देखिए, आज शाम 7.30 पर. फिल्म का अंत आपको चौंका देगा.'' इस पोस्ट को शेयर करते हुए नव्या ने लिखा, ''वन एंड ओनली बिग बुल, अभिषेक बच्चन.''

इससे पहले जब द बिग बुल फिल्म का टीजर सामने आया था तब भी नव्या ने खुशी जताते हुए उसकी एक फोटो को शेयर किया था. नव्या ने फोटो शेयर करते हुए 'Yaaaassss' लिखा था, साथ ही एक्सप्लोजन इमोजी भी लगाई थी.

किस बारे में है फिल्म बिग बुल?

फिल्म बिग बुल की बात करें तो डायरेक्टर कूकी गुलाटी की बनाई ये फिल्म हर्षद मेहता की जिंदगी से प्रेरित है. फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने किया है. इसमें अभिषेक बच्चन के साथ राम कपूर, इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता, सोहम शाह संग अन्य ने काम किया है. हर्षद मेहता को दलाल स्ट्रीट का बिग बुल भी कहा जाता था, जिससे प्रेरित होकर फिल्म को नाम दिया गया है. 

Advertisement

कौन है नव्या नवेली?

नव्या नवेली नंदा की बात करें तो वह अभिषेक बच्चन की बड़ी बहन श्वेता बच्चन नंदा की बेटी हैं. 2020 में नव्या ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया है. उन्होंने कुछ समय पहले आरा हेल्थ की शुरुआत की थी, जिसमें वह हेल्थ इश्यू और अन्य बातों के बारे में विचार-विमर्श करती हैं. इसके अलावा नव्या ने प्रोजेक्ट नवेली की शुरुआत भी की थी. इसके जरिए वह दुनिया को जेंडर न्यूट्रल बनाने की कोशिश कर रही हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »