पापा नाना पाटेकर को खोकर टूटा परिवार, रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचा भतीजा, दोस्तों ने संभाला

नाना पाटेकर का अचानक निधन हो गया है. उनके भतीजे सचिन पाटेकर पुणे से गोवा अस्पताल पहुंचे. सचिन का दर्द और टूटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. परिवार और फैंस इस नुकसान से गहरे सदमे में हैं.

Advertisement
नाना के निधन से पसरा मातम (Photo: India Today Archives) नाना के निधन से पसरा मातम (Photo: India Today Archives)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. सीने में दर्द की शिकायत के कुछ घंटे बाद वो दुनिया छोड़ गए. नाना का यूं अचानक अलविदा कह जाना परिवार की जिंदगी में हमेशा के लिए खालीपन ले आया है. नाना ने अपने गोवा वाले घर में अंतिम सांस ली. तब बेटा मल्हार और पत्नी वहां पर मौजूद नहीं थे.

Advertisement

दर्द में नाना का परिवार
नाना के निधन की खबर मल्हार को फोन पर मिली थी. पिता की मौत ने मल्हार को तोड़ दिया है. नाना की मौत के बाद उनके भतीजे सचिन पाटेकर गोवा में अस्पताल पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर सचिन के कई वीडियो सामने आए हैं. नाना को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखा. वो रोते हुए नजर आए. गाड़ी से उतरकर लड़खड़ाते हुए चल रहे थे. दोस्तों और परिजनों ने उन्हें संभाला. सबने सचिन को सांत्वना और हिम्मत दी. 

डॉक्टर्स नहीं बचा पाए जान
मीडिया से बात करते हुए गोवा अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जब नाना पाटेकर को लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. रात करीब 2.30 बजे नाना ने अपने एक दोस्त को तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी. लेकिन उसने मैसेज नहीं देखा. सुबह 4 बजे वो नाना को देखने पहुंचा. तब तक एक्टर की तबीयत ज्यादा बिगड़ चुकी थी. तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया. नाना को कार्डियक मसाज दी गई. लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

Advertisement

नाना का इंडस्ट्री में 5 दशकों का लंबा करियर रहा है. सोशल मीडिया पर एक्टर्स उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अक्षय कुमार, अनुपम खेर समेत सभी सितारों का कहना है कि नाना की मौत के साथ एक युग का अंत हो गया है. पीएम मोदी ने भी नाना को श्रद्धांजलि दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »