नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन, 8 साल पहले लगाया था गंभीर आरोप

नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. बॉलीवुड के तेज-तर्रार अभिनेता के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है. उनके निधन पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने पहले नाना पर गंभीर आरोप लगाए थे.

Advertisement
नाना के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता (Photo: Social Media) नाना के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

8 अक्टूबर का दिन फिल्मी दुनिया के लिए बेहद भारी रहा. नाना पाटेकर के निधन ने हर किसी को निशब्द कर दिया है. नाना बॉलीवुड के तेज-तर्रार एक्टर थे. वो जब बोलते तो हर कोई उन्हें सुनता रह जाता. यूं भी कह सकते हैं कि उनकी बातों में इतना दम होता था कि सामने वाला खामोश हो जाता था. अफसोस नाना की आवाज हमेशा के लिए खामोश हो चुकी है. 

Advertisement

एक्टर के निधन की खबर से उनका हर चाहने वाला रो पड़ा है. इस वक्त पूरा देश उनके लिए दुखी है. आखिरकार बॉलीवुड ने उसका कोहिनूर खो दिया है. नाना के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने भी रिएक्ट किया है. 

तनुश्री दत्ता ने किया रिएक्ट 
तनुश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- मैंने सुना है. मैंने न्यूज सुनी है. आज मेरा वर्क डे है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और मैं सिर्फ उस पर फोकस करना चाहती हूं. लखनऊ में मेरा बहुत बड़ा और जरूरी इवेंट है. मेरा पूरा दिन प्लान्ड है. मैं पोस्ट करूंगी, लाइव आऊंगी. अब मुझे चिंता है कि पूरी मीडिया इस वक्त ईवल डेड को कवर करने में लगा होगा. इसलिए मैं अपना रिएक्शन दूंगी. मैं अभी सोच रही हूं कि कैसा रिएक्शन दूं. परिवार के प्रति मेरी सहानभूति है. 

Advertisement
तनुश्री का रिएक्शन

तनुश्री दत्ता ने लगाए थे आरोप 
नाना पाटेकर साधारण जिंदगी जीते, लेकिन उनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है. तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में #MeToo अभियान के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और डांस स्टेप सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ.

नाना पाटेकर ने तनुश्री के आरोपों को लगातार खारिज किया और उन्हें झूठा व निराधार बताया. पुलिस की जांच में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने की बात सामने आई थी, जबकि 2025 में मजिस्ट्रेट अदालत ने भी नाना के खिलाफ दर्ज शिकायत को खारिज कर दिया था. 

नाना पाटेकर का निधन 
नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में काफी फिट थे, लेकिन  गुरुवार सुबह गोवा स्थित घर पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया. इसके फौरन बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.

नाना आप बहुत याद आएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »