लेजेंडरी सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल का मैटर जगजाहिर है. उत्तराखंड में हुए इवेंट में जिस तरह से मंत्री ने पब्लिक में दलेर मेहंदी को अपमानित किया. इससे मीका सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर है. मीका सिंह अपने भाई के सपोर्ट में खड़े हुए हैं. वो लगातार मंत्री को कॉलआउट कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मैटर पर विस्तार से बात की.
मंत्री से नाराज मीका, नहीं करेंगे माफ
मीका ने मीडिया को बताया कि उनके भाई दलेर मेहंदी के साथ जैसा व्यवहार किया गया, वो माफी के लायक नहीं है. ऐसा तब हुआ है जब उनके भाई ने कुछ किया नहीं है. मीका ने दलेर मेहंदी को इस पूरे मैटर में बेकसूर बताया है. मंत्री सुबोध उनियाल के प्रति उनकी नाराजगी साफ दिखी. मीका ने कहा कि वो मंत्री को कभी माफ नहीं करेंगे. उन्होंने उनियाल पर उनके भाई की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया.
मीका ने कहा- इवेंट में जिस तरह से मंत्री ने दलेर पाजी के साथ बात की, उसे देखकर मुझे बहुत बुरा लगा. आजकल किसी को सबके सामने डांटने पर बड़ा विवाद बन जाता है, चाहे वो स्कूल हो या कॉलेज. मंत्री ने दलेर पाजी की छवि को जो नुकसान पहुंचाया है, वो सरासर गलत है. स्टेज पर उन पर शराब पीकर आने और ठीक से खड़े तक नहीं हो पाने का झूठा आरोप लगाने के लिए मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगा. मीका ने बताया कि इस पूरे सीन के बाद उनके भाई दलेर मेहंदी इमोशनल हो गए थे. अपने भाई का दर्द भी मीका ने मीडिया से बातचीत करते हुए शेयर किया.
वो कहते हैं- जब मैंने पाजी को फोन किया, तो वो भावुक होकर रोने लगे. मैं थोड़ा मुंहफट हूं और अक्सर उन्हें डांटता भी हूं कि वो हर बात के लिए हां क्यों कर देते हैं. लेकिन इससे पहले कि मैं उनसे कुछ कह पाता, वो बच्चे की तरह रोने लगे.
मीक की मांग है कि मंत्री उनियाल उनके भाई से माफी मांगे. लेकिन इस मैटर पर वो चुप हैं. वो अपने स्टैंड से हट नहीं रहे हैं. वहीं सीएम पुष्कर धामी ने इस मैटर में हस्तक्षेप किया. दोनों भाइयों से बात की और मंत्री के बिहेवियर के लिए माफी भी मांगी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क