मीका सिंह की कंगना को नसीहत, 'एक्टिंग करो, इतनी देशभक्ति कब से जाग गई'

सिंगर मीका सिंह ने भी कंगना रनौत को एक सलाह दी है. उन्हें कंगना का लगातार सोशल मीडिया पर बयानबाजी करना पसंद नहीं आ रहा है. उनकी नजरों में उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी एक्टिंग पर काम करना चाहिए.

Advertisement
कंगना रनौत और मीका सिंह कंगना रनौत और मीका सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST
  • कंगना को मीका सिंह की नसीहत
  • कंगना के खिलाफ इंडस्ट्री का गुस्सा
  • किसान आंदोलन पर कंगना की बयानबाजी

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जब से किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करना शुरू किया है, उनके खिलाफ विरोध के सुर लगातार सुनने को मिल रहे हैं. पहले जो लड़ाई सिर्फ कंगना और दिलजीत दोसांझ के बीच दिखाई दे रही थी, अब उसमें और भी कई सेलेब्स जुड़ गए हैं. हर बड़ा सितारा कंगना के बयानों का खंडन कर रहा है और उन्हें उनकी भाषा पर संयम रखने की नसीहत दे रहा है.

Advertisement

मीका सिंह की कंगना को नसीहत

अब सिंगर मीका सिंह ने भी कंगना रनौत को एक सलाह दी है. उन्हें कंगना का लगातार सोशल मीडिया पर बयानबाजी करना पसंद नहीं आ रहा है. उनकी नजरों में उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी एक्टिंग पर काम करना चाहिए. इस बारे में मीका लिखते हैं- बेटा आपका टारगेट क्या है, ये तो समझ आता नहीं. आप बहुत होनहार हैं, सुंदर हैं. एक्टिंग करो ना यार, अचानक से इतनी देशभक्ति वो भी ट्विटर और न्यूज पर.

मीका ने एक और ट्वीट कर कंगना रनौत को इस बयानबाजी के बजाय कुछ नेक करने की बात कही. उनके मुताबिक उनकी टीम रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिला रही है. वे चाहते हैं कि अगर कंगना 20 लोगों को भी खाना खिला देंगी तो बड़ी बात होगी. मीका ने जोर देकर कहा है कि सोशल मीडिया पर शेरनी बनना आसान है, लेकिन ऐसे काम करना मुश्किल.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

कंगना का फूटा गुस्सा

मालूम हो कि मीका की तरफ से ये ट्वीट तब किए गए थे जब कंगना रनौत ने कहा था कि हर कोई उन्हें अपने निशाने पर ले रहा है. हर कोई उनके खिलाफ केस कर रहा है. कंगना ने लिखा था- फिल्म माफिया ने मेरे खिलाफ कई केस कर दिए हैं. कल रात जावेद अख्तर ने एक और केस किया, महाराष्ट्र सरकार एक केस फाइल कर रही है. अब पंजाब की कांग्रेस भी गैंग का हिस्सा बन गई है. लगता है मुझे महान बनाकर दम लेंगे. अब जब कंगना का ये ट्वीट वायरल हुआ, उसके बाद मीका सिंह की तरफ ये नसीहत दी गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »