'मेरे घर आओ', 'हीरो रात के 3 बजे भी बुलाए तो जाना पड़ेगा, कंप्रोमाइज नहीं किया तो...', मल्लिका शेरावत ने खोले इंडस्ट्री के राज

मल्लिका शेरावत ने अब अपने नए इंटरव्यू में एक बार फिर इंडस्ट्री के काले सच से लोगों को रूबरू कराया है. मल्लिका ने इंटरव्यू में इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर बात की और ये भी बताया कि जब उन्होंने कंप्रोमाइज करने से मना किया तो उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट्स निकल गए. 

Advertisement
मल्लिका शेरावत मल्लिका शेरावत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल मल्लिका शेरावत का हर अंदाज खास है. फिल्मों में इंटीमेट सीन्स देकर सुर्खियों में रहने वाली मल्लिका शेरावत रियल लाइफ में दबंग एटीट्यूड रखती हैं. बीते कुछ दिनों से मल्लिका अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस लगातार इंडस्ट्री के काले-चिट्ठे दुनिया के सामने खोल रही हैं. अब एक बार फिर मल्लिका शेरावत ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. 

Advertisement

कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं मल्लिका?

मल्लिका शेरावत ने अब अपने नए इंटरव्यू में एक बार फिर इंडस्ट्री के काले सच से लोगों को रूबरू कराया है. मल्लिका ने इंटरव्यू में इंड्स्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर बात की और ये भी बताया कि जब उन्होंने कंप्रोमाइज करने से मना किया तो उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट्स निकल गए. 

मल्लिका शेरावत ने कहा- सभी ए लिस्टर्स हीरोज ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था, क्योंकि मैं कंप्रोमाइज नहीं कर रही थी. उन्हें वहीं एक्ट्रेसेस पसंद होती हैं, जिन्हें वो कंट्रोल कर सकते हैं और जो उनके साथ कंप्रोमाइज कर लेती हैं. लेकिन मैं ऐसी नहीं हूं. ये मेरी पर्सनैलिटी नहीं है. 

मल्लिका ने आगे कहा- मैं खुद को किसी की ख्वाहिशों के हिसाब से नहीं चला सकती. अगर कोई हीरो रात के 3 बजे आपको कॉल करके कहे- मेरे घर पर आओ, तो आपको जाना पड़ेगा, अगर आप सर्किल का हिस्सा हैं और उनके साथ फिल्म कर रहे हैं. अगर आप नहीं जातीं, तो समझ लीजिए कि आप फिल्म से बाहर हैं. 

Advertisement

इंटीमेट सीन्स करने पर जब दीपिका पर मल्लिका ने कसा था तंज

मल्लिका शेरावत ने कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर भी निशाना साधा था. मल्लिका का कहना था कि जिस तरह के बोल्ड और इंटीमेट सीन्स वो साल 2004 में अपनी फिल्म मर्डर में कर चुकी हैं वो दीपिका ने अब किए हैं और उनकी तारीफ भी हुई. लेकिन जब मल्लिका ने ऐसे सीन्स किए थे तो उनके लिए भद्दी बातें बोली गई थीं. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »