'इब्राहिम से आया है ब्राह्मण...', विवादित पोस्ट के बाद सिंगर लकी अली ने मांगी माफी, बोले- हिंदू भाई-बहनों से प्यार है मुझे

लकी अली उन सेलेब्स में हैं, जिन्हें हमेशा ही फैंस का बेशुमार प्यार मिलता रहा है. अब लकी भले ही ज्यादा गाने नहीं गाते हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बरकरार है. रविवार, 9 अप्रैल को उन्होंने 'ब्राह्मण' शब्द को लेकर एक पोस्ट शेयर की, जिस पर काफी विवाद हुआ. अब उन्होंने उस पर माफी मांगी है.

Advertisement
लकी अली लकी अली

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज हैं, जो बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं. हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर लकी अली भी इनमें से एक हैं. सिंगर को हमेशा ही गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए देखा जाता है. हाल में उन्होंने 'ब्राह्मण' शब्द लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि 'ब्राह्मण' नाम 'इब्राहिम' से लिया गया है. 

Advertisement

सिंगर की पोस्ट को लेकर हर तरफ खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद उन्होंने नाराज हिंदू भाई-बहनों से माफी मांगी है. 

क्या है मामला?

लकी अली उन सेलेब्स में हैं, जिन्हें हमेशा ही फैंस का बेशुमार प्यार मिलता रहा है. वो भले ही अब ज्यादा गाने नहीं गाते हैं, पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. रविवार, 9 अप्रैल को उन्होंने 'ब्राह्मण' नाम को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'ब्राह्मण नाम ब्रह्मा से आया है, जो कि अब्राम से लिया गया है. ये अब्राहम या इब्राहिम से आता है. ब्राह्मण एक वंश हैं इब्राहिम, अलैहिस्सलाम सभी नेशन के पिता, तो हर कोई बिना लॉजिक के बहस और लड़ाई क्यों कर रहा है?'

लकी अली पोस्ट

लकी अली ने मांगी माफी 

लकी अली की पोस्ट पढ़ने के बाद हर किसी ने इस पर नाराजगी जताई. विवाद बढ़ा तो सिंगर ने वो पोस्ट डिलीट कर दी. इसके बाद उन्होंने अब एक माफीनामा भी शेयर किया है. वो लिखते हैं, 'मेरा मकसद समाज में बंटे हुए वर्गों को एकसाथ लाना है. किसी तरह का गुस्सा या संकट पैदा नहीं करता चाहता था. मुझे एहसास हो गया कि मैं गलत था. मेरी पोस्ट गलत तरह से सामने आई है. मैं अब जो भी पोस्ट करूंगा, उसे लेकर ज्यादा जागरूक रहूंगा. मेरे शब्दों ने कई हिंदू भाई-बहनों को परेशान किया है. इसके लिए मुझे अफसोस है. मैं आप सभी से बेहद प्यार करता हूं. '

Advertisement
लकी अली पोस्ट

लंबे समय से हैं शोबिज से दूर 

64 साल के लकी अली ने 'सुनो' एलब्म से हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री से कदम रखा था. वो 'एक पल का जीना', 'तुम जानो ना हम', 'अभी जा आ भी जा', 'अंजाना अंजानी' जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग गाने के लिए जाने जाते हैं. लकी अली के गाने हिंदी सिनेमा के एवरग्रीन सॉन्ग्स में शुमार हैं. जिन्हें कभी भी सुनो एक अलग ही सुकून मिलता है. 

लोगों पर अपनी आवाज का जादू चलाने वाले लकी लंबे समय से शोबिज से दूरी बनाए हुए हैं. हालांकि, भारत और विदेशों में वो अपनी परफॉर्मेंस देते रहते हैं. एक वक्त था जब उनका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता था. वक्त बदला, हालात बदले, लेकिन आज भी उनके वीडियोज लोगों के बीच वायरल होते रहते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »