सलमान खान से माफी नहीं मांगेंगे KRK, बोले- मुझे बॉलीवुड के 20 लोगों का सपोर्ट

केआरके ने ट्वीट कर लिखा- 20 से ज्यादा बॉलीवुड के लोगों ने मुझे सपोर्ट करने के लिए फोन किया. उन्होंने कहा कि जो भी मैंने किया है उसे वे लोग नहीं कर पाते. क्योंकि वे सलमान खान से सीधे पंगा लेने को तैयार नहीं हैं.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2021,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

सलमान खान और केआरके का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. सलमान खान ने केआरके के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस किया है. अब अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट कर केआरके ने साफ कहा है कि सलमान खान से माफी नहीं मांगेंगे. उन्हें इंडस्ट्री के लोगों का सपोर्ट मिला है.

सलमान से माफी नहीं मांगेंगे केआरके

सलमान खान के वकीलों की टीम पर निशाना साधते हुए केआरके ने बताया कि मीडिया में कई जगह ऐसा बताया जा रहा है कि मैंने सलमान खान से माफी मांगी है. लेकिन ऐसा नहीं है. केआरके कहते हैं- अरे भई मैं माफी क्यों मांगूंगा. जब मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है. मैं तो अपना काम ईमानदारी से कर रहा हूं. मुझे मेरे वकील पर पूरा भरोसा है. और वो मेरे लिए केस जीतकर आएंगे. सच्चाई की हमेशा जीत होती है.

Advertisement


 

केआरके ने ट्वीट कर लिखा- 20 से ज्यादा बॉलीवुड के लोगों ने मुझे सपोर्ट करने के लिए फोन किया. उन्होंने कहा कि जो भी मैंने किया है उसे वे लोग नहीं कर पाते. क्योंकि वे सलमान खान से सीधे पंगा लेने को तैयार नहीं हैं. वे सलमान खान को अपना दुश्मन बनाने से डरते हैं. मैं सभी का धन्यवाद करता हूं.


 

दूसरे ट्वीट में केआरके ने बताया कि अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता मामले का जो भी नतीजा निकले. लेकिन वे उन सभी लोगों के लिए लड़ेंगे. केआरके ने कहा- मैं नहीं चाहता कि बहुत सारे लोग मुझसे निराश हो, मैं उनका भरोसा नहीं तोड़ूंगा. 

सलमान ने इस वजह से केआरके पर क‍िया केस 

सलमान खान की टीम से मानहानि का केस करने पर कहा गया था कि केआरके ने दबंग खान की लगातार छवि को खराब करने की कोशिश की है. केआरके ने सलमान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और करप्शन जैसे आरोप लगाए थे. ये भी बताया कि केआरके पर राधे का निगेटिव रिव्यू करने पर केस नहीं किया गया. वहीं केआरके का कहना है कि सलमान खान की टीम झूठ बोल रही है कि इस मानहानि केस का राधे का रिव्यू से कोई मतलब नहीं  है.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement