डायरेक्टर हार्दिक गज्जर की फिल्म कृष्णावतारम गुरुवार को रिलीज के साथ ही थिएटर्स में माहौल जमाना शुरू कर चुकी है. पहले वीकेंड में सॉलिड कमाई करके आ रही कृष्णावतारम के सामने सबसे बड़ा खतरा सोमवार था. बड़ी से बड़ी फिल्मों के लिए स्पीड ब्रेकर बनकर आने वाले सोमवार को, लिमिटेड स्क्रीन्स वाली कृष्णावतारम की परफॉरमेंस से ही तय होना था कि आगे इसका क्या हाल होने वाला है. लेकिन सोमवार को शुक्रवार से भी ज्यादा कलेक्शन करके कृष्णावतारम ने बता दिया है कि ये फिल्म अभी नहीं स्लो पड़ने वाली.
कृष्णावतारम का दमदार मंडे कलेक्शन
हार्दिक गज्जर की फिल्म गुरुवार को बहुत लिमिटेड शोज के साथ थिएटर्स में पहुंची थी. जनता की एक्साइटमेंट देखते हुए थिएटर्स ने इसके शोज भी बढ़ाए, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आया. गुरुवार को करीब 500 शोज से 40 लाख कमाने वाली कृष्णावतारम ने शुक्रवार को 1500 से ज्यादा शोज के साथ 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था.
शनिवार को डबल कमाई और संडे को सॉलिड जंप के साथ फिल्म ने पहले वीकेंड में 7 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया था. अब सैकनिल्क का डेटा बता रहा है कि कृष्णावतारम ने सोमवार को 1.35 करोड़ कलेक्शन किया है. ये फिल्म के फ्राइडे कलेक्शन से भी ज्यादा है और अब 5 दिनों में टोटल कलेक्शन 9 करोड़ रुपये के बहुत करीब पहुंच चुका है.
कृष्णावतारम का मंडे कलेक्शन बता रहा है कि पॉजिटिव रिव्यूज के साथ जनता से मिल रही तारीफों का असर वर्किंग डेज में भी नजर आने वाला है. मंगलवार को थिएटर्स में चलने वाला ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे ऑफर कृष्णावतारम को फिर से अच्छी ऑडियंस दिलाएगा, जो इसके कलेक्शन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.
लिमिटेड बजट में बनी कृष्णावतारम के पीछे बॉलीवुड के किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं है. डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने इससे पहले कोई बड़ी हिंदी फिल्म नहीं बनाई है. फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट, संस्कृति जायना या निवाशियनी कृष्णन बॉलीवुड के बड़े स्टार्स नहीं हैं. बल्कि अपना करियर शुरू ही कर रहे इन यंग एक्टर्स का नाम भी दर्शकों ने नहीं सुना है. फिर भी कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर जैसी सॉलिड परफॉरमेंस दिखा रही है, वो स्टोरीटेलिंग की पावर दिखाता है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क