क्या करीना कपूर खान उन सभी लोगों का मजाक उड़ा रही हैं जिन्हें लगा कि वह फिर से प्रेग्नेंट हैं? एक्ट्रेस ने हाल ही में सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट मितेश रजानी की एक पोस्ट को री-शेयर किया. उनकी पोस्ट प्रेग्नेंसी की अटकलों का एक तरह से बिना सीधे तौर पर उन अफवाहों का ज़िक्र किए जवाब भी लगती है.
रजानी, जो बॉलीवुड स्टार्स के साथ अक्सर काम करने वाले मशहूर सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट हैं ने एक मिरर सेल्फी शेयर की जिसमें वह मजाकिया अंदाज में अपना पेट पकड़े हुए दिख रहे हैं. उन्होंने फिल्म 'हम आपके हैं कौन..!' का गाना 'चॉकलेट, लाइम जूस' भी जोड़ा. ऐसा लगता है कि वह गाने में खाने-पीने की चीजों और क्रेविंग का जिक्र कर रहे थे और मजाक में इशारा कर रहे थे कि पैपराज़ी के देखने से पहले करीना ने शायद वही खाया होगा. रजानी ने पोस्ट के साथ 'हट ना बे' कैप्शन भी लिखा.
करीना का आया रिएक्शन
इसके बाद करीना ने रजानी की स्टोरी का स्क्रीनशॉट लिया और उसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया. उन्होंने कोई टेक्स्ट तो नहीं लिखा, लेकिन कई इमोजी पोस्ट किए, जिनमें हंसता हुआ चेहरा, अपना चेहरा छिपाता हुआ बंदर और पिज्जा का इमोजी शामिल था. खासकर पिज्जा वाले इमोजी ने अटकलों को हवा दे दी कि वह जिम के बाहर देखे जाने से पहले पिज्जा खाने का इशारा कर रही थीं.
हालांकि करीना ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनके इस पोस्ट को शेयर करने के फैसले को उनकी हालिया अपीयरेंस को लेकर चल रही अटकलों पर एक मजाकिया और इनडायरेक्टली जवाब के तौर पर देखा जा सकता है.
करीना को लेकर उड़ी अफवाह
करीना कपूर खान के बारे में प्रेग्नेंसी की अफवाहें तब शुरू हुईं जब 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर मुंबई में जिम से निकलती हुई एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ. करीना जिम के कपड़ों में अपनी कार की ओर जाती हुई दिखीं, जबकि उनकी टीम का एक सदस्य छाते से उन्हें पैपराजी से बचाता हुआ नजर आया. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक को 'बेबी बंप' समझा. हालांकि, बाद में करीना की टीम ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए पुष्टि की कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क