वेडिंग एनिवर्सरी के दिन शो की शूटिंग कर रहे कपिल शर्मा, पोस्ट करके गिन्नी से कहा- 'सॉरी बेबी'

कपिल शर्मा ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह आइने के सामने तैयार होते दिखाई पड़ रहे हैं. तस्वीर के कैप्शन में कपिल ने लिखा, "सॉरी बेबी गिन्नी. मैं आज हमारी एनिवर्सरी के दिन भी काम कर रहा हूं."

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा शनिवार को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं. कपिल 2 साल पहले आज ही के दिन लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. कपिल के करोड़ों फैन्स दुनिया भर से उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं, लेकिन कपिल अपनी शादी की सालगिरह के दिन भी काम में बिजी हैं. कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर भेजकर अपनी पत्नी को सॉरी बोला है क्योंकि वह वेडिंग एनिवर्सरी के दिन उनके साथ नहीं हैं.

Advertisement

कपिल शर्मा ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह आइने के सामने तैयार होते दिखाई पड़ रहे हैं. तस्वीर के कैप्शन में कपिल ने लिखा, "सॉरी बेबी गिन्नी. मैं आज हमारी एनिवर्सरी के दिन भी काम कर रहा हूं. गिफ्ट देना है तो कमाना भी पड़ेगा. हैप्पी एनिवर्सरी माय लव. शाम को मिलते हैं. कपिल की इस तस्वीर को पोस्ट किए जाने के कुछ ही मिनट के भीतर एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है.

बता दें कि कपिल और गिन्नी की एक क्यूट सी बेटी है जिसका नाम अनायरा है. कपिल की बेटी हाल ही में एक साल की हो गई है और इस खास मौके पर कॉमेडी किंग ने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. तस्वीरों में अनायरा कपिल की मां के साथ खेलती, केक खाती और मां के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही है.तस्वीरों के कैप्शन में कपिल ने लिखा, "बहुत-बहुत शुक्रिया हमारी लाडो के पहले बर्थडे पर उसको अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए."

Advertisement

बता दें की कपिल और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी और 10 दिसबंर 2019 को उन्होंने एक प्यारी सी बेटी अनायरा को जन्म दिया. कपिल शर्मा शो के हाल के एक एपिसोड में वह नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह को शादी के बाद के टिप्स देते दिखाई पड़े थे. नेहा और रोहन को कपिल शर्मा ने ये भी सिखाया कि बच्चे के जन्म के बाद उसे कैसे हैंडल करना है.

देखें: आजतक LIVE TV

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »