मुंबई पहुंचने के लिए कंगना का रोड मैप हुआ तैयार, मनाली से नि‍कलीं

कंगना के घर में 8 सितंबर को सुबह 10:40 बजे पुलिस और CRPF की मीटिंग बुलाई गई थी. बैठक में कंगना के मुम्बई तक जाने का रूट मैप बनाया गया जिसके बाद अब खबर है कि वे मनाली अपने घर से निकल चुकी हैं.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 08 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई जाने को तैयार हैं. वे मनाली स्थ‍ित अपने घर से अभी निकली हैं और बहुत जल्द सुरक्षा के साथ मुंबई पहुंचने की तैयारी में हैं. कंगना के घर में 8 सितंबर को सुबह 10:40 बजे पुलिस और CRPF की मीटिंग बुलाई गई थी. बैठक में कंगना के मुम्बई तक जाने का रूट मैप बनाया गया जिसके बाद अब खबर है कि वे मनाली अपने घर से निकल चुकी हैं. 

Advertisement

गौरतलब है कि शिवशेना प्रमुख बने संजय राउत और कंगना रनौत के बीच पिछले कुछ समय से चल रही जुबानी जंग अब गंभीर हो चुकी है. मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने कंगना को नोट‍िस भेज दिया है. बीएमसी एक्ट के सेक्शन 354(A) के तहत कंगना अपने घर से ऑफिस का कोई काम नहीं कर सकती हैं. नोटिस में ऐसा लिखा गया है कि अगले 24 घंटे के अंदर कंगना को अपने ऑफिस के कन्सट्रेक्शन और रिनोवेशन से संबंधित सारे डॉक्यूमेंट्स बीएमसी को जमा करने हैं. बीएमसी ने सुबह 10.03 पर कंगना के ऑफिस की दीवार पर नोटिस चिपका दी.  

बुधवार को मुंबई रवाना होने की थी प्लानिंग

इससे पहले कंगना ने कहा था कि वे 9 सितंबर को मुंबई आएंगी लेक‍िन मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) की कार्रवाई को देखते हुए उन्हें 8 सितंबर को ही मुंबई के लिए रवाना होना पड़ रहा है. इसके लिए कंगना ने मनाली बेस्ड हेलीकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर से चार्टेड फ्लाइट के लिए बात की थी.

Advertisement

माना जा रहा था कि कंगना बुधवार को मनाली से चंड़ीगढ़ वाया रोड आ सकती हैं. वहां से वो मुंबई के लिए फ्लाइट ले सकती हैं. क्योंकि मनाली से मुंबई की कोई फ्लाइट नहीं है. मनाली का नजदीकी एयरपोर्ट Bhuntar और कुल्लू है. मनाली से मुंबई की फ्लाइट कुल्लू से मगंलवार को 11.30 बजे रवाना होगी. लेक‍िन बुधवार की यह प्लानिंग में अब फेरबदल हो गया है. इसके पीछे कारण है बीएमसी का अचानक कार्रवाई करना. 

BMC ने कंगना को जारी किया नोट‍िस

गौरतलब है कि शिवशेना प्रमुख बने संजय राउत और कंगना रनौत के बीच पिछले कुछ समय से चल रही जुबानी जंग अब गंभीर हो चुकी है. मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने कंगना को नोट‍िस भेज दिया है. बीएमसी एक्ट के सेक्शन 354(A) के तहत कंगना अपने घर से ऑफिस का कोई काम नहीं कर सकती हैं. नोटिस में ऐसा लिखा गया है कि अगले 24 घंटे के अंदर कंगना को अपने ऑफिस के कन्सट्रेक्शन और रिनोवेशन से संबंधित सारे डॉक्यूमेंट्स बीएमसी को जमा करने हैं. बीएमसी ने सुबह 10.03 पर कंगना के ऑफिस की दीवार पर नोटिस चिपका दी.   

इसके अलावा कंगना को वॉर्निंग भी दे दी गई है. उनसे कहा गया है कि उन्हें 24 घंटे के अंदर बिल्डिंग से निर्माण के संबंध में सारे दस्तावेज दिखाने होंगे. अगर वे ऐसा करने में असफल रहती हैं तो उनके खिलाफ सेक्शन 354 A के तहत एक्शन लिया जाएगा.  यहां तक कहा गया है कि ऑफिस के अंदर इस्तेमाल की जाने वाली मशीन और अन्य सामानों को भी हटा दिया जाएगा. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »