पहले जेन-जी को कहा ‘गटर जेनरेशन’, अब कंगना रनौत ने खुद को बताया जेन-अल्फा

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके खुद को जेन- अल्फा कहा है. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है, जब उन्हें जेन-जी को लेकर 'गटर' जेनरेशन वाले बयान पर घेरा जा रहा है.

Advertisement
'जेन अल्फा' कंगना (Photo: PTI) 'जेन अल्फा' कंगना (Photo: PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित सेलिब्रिटी हैं. वो लगभग हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं, जिसके कारण कभी-कभी विवाद भी पैदा हो जाते हैं. पिछले महीने नीट पेपर लीक मामले में हुए जेन-जी प्रदर्शन को लेकर कंगना ने 'गटर जेनरेशन' जैसी बात कह डाली थी, जिसपर बड़ा बवाल हुआ था. 

कंगना ने फिर किया रोस्ट!

Advertisement

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट और संसद मार्च के दौरान स्टूडेंट्स प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक बातें और गालियों का इस्तेमाल कर रहे थे. यही सब देखते हुए कंगना ने जेन-जी को गटर जेनरेशन कहा. इसके बाद उनकी तगड़ी आलोचना हुई, जो अभी भी जारी है. अब कंगना ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो खुद को 'जेन-अल्फा' कहकर बुला रही हैं.

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यंग इंफ्लुएंसर का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो उनकी बातों से सहमत होती नजर आईं. उस वीडियो में एक फीमेल इंफ्सुएंसर जेन-जी को रोस्ट करती दिख रही थी, जिसको देखकर कंगना ने लिखा- अब ये आधिकारिक है, मैं खुद को जेन-अल्फा मानती हूं. जेन-अल्फा का मतलब है कि सीधे मुद्दे पर आओ, कोई बेकार की बात नहीं. 

कंगना भी सोशल मीडिया पर अपनी बात निडर होकर सीधे और साफ तौर पर रखती हैं. यही वजह है कि वो इस छोटी सी जेन-अल्फा लड़की के वीडियो को भी खुलेआम शेयर कर रही हैं. 

Advertisement

जेन-जी को लेकर क्या बोली थीं कंगना?

कंगना ने जेन-जी को लेकर पहले जरूर गटर जेनरेशन जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. मगर बाद में उन्होंने इस जेनरेशन को देश की ताकत और संपत्ति भी बताया. हालांकि उनसे जेन-जी अभी भी नाराज हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स और योग गुरू स्वामी रामदेव भी कंगना रनौत के बयान का आलोचना कर चुके हैं. 

स्वामी रामदेव ने तो कंगना की सोच और पढ़ाई-लिखाई पर सवाल उठाए थे, जिससे कंगना भी भड़क उठी थीं. फिर उन्होंने योग गुरू पर पलटवार किया था. अब कंगना को आखिर कब जेन-जी उनकी बातों के लिए माफ करेंगे, ये देखने वाली बात होगी. 

बात करें कंगना के वर्क फ्रंट की, तो वो जल्द क्वीन 2 फिल्म में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग कुछ वक्त पहले ही खत्म हुई है. इससे पहले वो जून में भारत भाग्य विधाता फिल्म में दिखी थीं, जो अब जी5 पर स्ट्रीम हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »