'फिर होगा तांडव', इंस्पेक्टर अविनाश का टीजर हुआ रिलीज, रणदीप हुड्डा का दिखा सुपर कॉप अवतार

रणदीप हुड्डा की सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का सीजन 2 जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है. मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है. जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

Advertisement
इंस्पेक्टर अविनाश का टीजर रिलीज (Photo: x/@jiostudios) इंस्पेक्टर अविनाश का टीजर रिलीज (Photo: x/@jiostudios)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

रणदीप हुड्डा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अपराध, कानून और एक्शन से भरपूर वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. 90 के दशक के उत्तर प्रदेश के खूंखार अंडरवर्ल्ड और वहां की कानून व्यवस्था पर आधारित इस शो के पहले सीजन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' जल्द ही JioHotstar पर दस्तक देने वाला है.

Advertisement

इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा गहरी, खतरनाक और व्यक्तिगत होने वाली है, जहां इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा को न केवल अपराधियों से, बल्कि खुद की सीमाओं से भी लड़ना होगा. जियो हॉटस्टार ने ऑफिशियल अकाउंट से इसका टीजर रिलीज किया. जिसका कैप्शन लिखा था, 'यूपी का महाकाल, इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा इज बैक और इस बार होगा असली तांडव.'
 
'इंस्पेक्टर अविनाश' का बढ़ा दायरा
नीरज पाठक के डायरेक्शन में बन रही यह सीरीज एक बार फिर दर्शकों को उस दौर में ले जाएगी, जब उत्तर प्रदेश में अपराध का बोलबाला था. जियो स्टूडियोज की यह पेशकश पहले सीजन के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ी और ग्रैंड नजर आ रही है. हाल ही में सामने आई इसकी पहली झलक से साफ पता चलता है कि शो का दायरा काफी बढ़ चुका है. जबरदस्त एक्शन और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन के साथ टीजर ने ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है. इस बार इंस्पेक्टर अविनाश के सामने जो चुनौतियां होंगी, वे उनके करियर का सबसे कठिन इम्तिहान साबित होने वाली हैं.

Advertisement

कौन सितारे आएंगे नजर?
सीरीज में रणदीप हुड्डा के साथ इस बार उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं. इस सीरीज की कहानी लिखने की जिम्मेदारी डायरेक्टर नीरज के साथ संजय मासूम और समीर अरोड़ा ने संभाली है.

'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' का टीजर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी.  यह सीरीज जल्द ही सिर्फ JioHotstar पर प्रीमियर होगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement