बॉलीवुड गलियारों में जल्द शहनाई बजने वाली है. सुनने में आया है कि एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द शादी करने वाली हैं. वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह की दुल्हनियां बनने वाली हैं. दोनों का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है. इससे पहले दोनों की गुपचुप सगाई करने की खबरें आई थीं.
हालांकि अभी तक हुमा ने शादी की इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है. ना ही वेडिंग डेट अनाउंस की है. मगर फैंस को खुश होने का मौका जरूर मिल गया है. वो एक्ट्रेस को दुल्हन के लुक में देखने का इंतजार कर रहे हैं.
दुल्हन बनेंगी हुमा कुरैशी!
हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में हुमा के अक्टूबर में शादी करने की खबर दी है. जानकारी के मुताबिक, कपल अपना रिश्ता आगे लेकर जाना चाहता है. दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दीं. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है- हुमा और रचित अक्टूबर के आखिर में या नवंबर में शादी कर सकते हैं. उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. हुमा इंटीमेट वेडिंग पार्टी कर सकती हैं. इसके बाद इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन करेंगी. उनकी ये शादी काफी ज्यादा लैविश तो नहीं होगी, लेकिन उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले ये शादी अटेंड करेंगे. एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होगा. अभी तो ऐसा लग रहा है मुंबई कपल का रिसेप्शन वेन्यू होगा.
फिल्म थामा की स्क्रीनिंग के वक्त कपल के सगाई की खबरें उड़ी थीं. सूत्रों के मुताबिक, हुमा को रचित ने इंटीमेट प्रपोजल दिया था. अमेरिका ने कपल की सगाई सेरेमनी रखी गई थी. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. रचित की बात करें तो वो मुंबई बेस्ड एक्टिंग कोच और ट्रेनर हैं. वो कई बॉलीवुड सेलेब्स संग काम कर चुके हैं. इनमें रणवीर सिंह, विक्की कौशल और तापसी पन्नू जैसे स्टार्स शामिल हैं. वर्कफ्रंट पर हुमा की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक- अ फेयरीटेल है. इसे गीतू मोहनदास ने बनाया है. मूवी में वो साउथ स्टार यश संग दिखेंगी. उनकी पिछली रिलीज फिल्म सिंगल सलमा थी. जो कि अक्टूबर 31 2025 को रिलीज हुई थी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क