'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला संग 'रेप सीन' नहीं था मुश्किल, जेसन शाह बोले- मैं इमोशनल बिल्कुल...

हाल ही में जेसन ने इसी सीन को लेकर बात की. एक्टर का कहना था कि मुझे कुछ अजीब महसूस बिल्कुल नहीं हुआ, क्योंकि वो रेप सीन मैं नहीं, बल्कि मेरे लड़के कर रहे थे.

Advertisement
मनीषा कोइराला, जेसन शाह मनीषा कोइराला, जेसन शाह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2024,
  • अपडेटेड 6:37 AM IST

एक्टर जेसन शाह, हाल ही में वेब सीरीज 'हीरामंडी' में अलेस्टर कार्टराइट का रोल अदा करते नजर आए. जो ब्रिटिश ऑफिसर थे. शाही महल की 'मल्लिकाजान' उर्फ मनीषा कोइराला संग इनके एक सीन की काफी चर्चा हुई. वो था 'रेप सीन'. जेसन और मनीषा के इस सीन को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हुए. संजय लीला भंसाली ने भी इसे काफी सफाई से शूट किया था. 

Advertisement

जेसन के लिए नहीं था मुश्किल
हाल ही में जेसन ने इसी सीन को लेकर बात की. एक्टर का कहना था कि मुझे कुछ अजीब महसूस बिल्कुल नहीं हुआ, क्योंकि वो रेप सीन मैं नहीं, बल्कि मेरे लड़के कर रहे थे. ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जेसन ने कहा- वो सीन मेरे लिए बिल्कुल भी इमोशनल नहीं था. न ही उसे करते हुए मुझे कुछ नीचा महसूस हो रहा था. मैं थोड़ी न मल्लिकाजान का रोप कर रहा था, बल्कि मुझे तो सिर्फ उसमें अपने लड़कों को ऐसा करने के लिए बोलना था. जो मैंने बोला भी. बस यही सोच दिमाग में रखकर मैंने ये सीन शूट भी किया. वरना अगर कुछ और चीजें सोचता तो शायद मैं डर जाता और ये सीन कर नहीं पाता. 

इसके अलावा जेसन का एक 'उस्ताद जी' उर्फ इंद्रेश मलिक संग भी इंटीमेट सीन है. इसके बारे में भी एक्टर ने कहा- मैं कॉन्फिडेंट था कि ये सीन सफाई से शूट होगा. मुझे संजय सर पर पूरा भरोसा था. वो इस सीन को भी घटिया ढंग में नहीं दिखाना चाहते थे. उन्होंने मुझे कुछ चीजें दिमाग में रखने को कहा और बस मैंने परफॉर्म किया. मुझे एक पर्सेंट हिचक नहीं हुई इस सीन को शूट करने में. और इससे पहले मैंने और इंद्रेश जी ने आपस में बातचीत कर ली थी. वो शानदार इंसान हैं, उन्होंने मुझे कुछ भी महसूस नहीं होने दिया. 

Advertisement

"वैसे भी वेब सीरीज में मेरा किरदार एक पुलिस ऑफिसर का दिखाया है जो अपना काम पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. मैंने बस उसी को वेब सीरीज में दिखाने की कोशिश की है."

संजय लीला भंसाली ने इस वेब सीरीज को बनाया है. हाल ही में पूरी टीम ने इसकी सक्सेस पार्टी एन्जॉय की. सोनाक्षी सिन्हा, जेसन शाह, इंद्रेश मलिक, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान, अध्ययन सुमन और शेखर सुमन इस वेब सीरीज में लीड रोल में नजर आ रहे हैं. 

वेब सीरीज ओटीटी के नेटफ्लिक्स पर रिलीज है. अगर न देखी हो तो आप भी इसे देख सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »