Fuel Price Hike: पेट्रोल की किल्लत, कार छोड़ अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी ने की घुड़सवारी

अब सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार संग अपनी एक मजेदार और बढ़िया वीडियो शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया है. इस वीडियो में दोनों एक्टर्स को घुड़सवारी करते देखा जा सकता है. इस वीडियो में दोनों की दोस्ती को साफ देखा जा सकता है. दोनों मिलकर राइड एन्जॉय कर रहे हैं.

Advertisement
अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी ने स्वैग से की घुड़सवारी (Photo: Instagram/@suniel.shetty) अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी ने स्वैग से की घुड़सवारी (Photo: Instagram/@suniel.shetty)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. उनकी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' जल्द रिलीज होने वाली है. इस मल्टी-स्टारर फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें अक्षय और सुनील संग परेश रावल, दिशा पाटनी, कीकू शारदा, राजपाल यादव, तुषार कपूर, अरशद वारसी संग अन्य को देखा गया. इसके बाद पिक्चर का टाइटल ट्रैक भी रिलीज हुआ.

Advertisement

अब सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार संग अपनी एक मजेदार और बढ़िया वीडियो शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया है. इस वीडियो में दोनों एक्टर्स को घुड़सवारी करते देखा जा सकता है. अक्षय और सुनील एकदम स्टाइलिश अंदाज में अपने घोड़े पर सवारी करते हुए आते हैं. दोनों कमाल लग रहे हैं और उनके चेहरों पर बड़ी-सी मुस्कान है. इससे जाहिर हो रहा है कि अक्षय-सुनील की जोड़ी को साथ देखना फैंस के लिए जितनाा उत्साहित करने वाला है, उतना ही दोनों को भी आपस में मजा आ रहा है.

इस वीडियो के कैप्शन में सुनील शेट्टी ने मजेदार बात भी लिख दी है. उन्होंने कहा, 'पेट्रोल का सीन टाइट है. तो हमने हॉर्स पावर पर स्विच कर लिया. एक बहुत वाइल्ड राइड शुरू होने वाली है. 26 जून को मिलते हैं.' फैंस सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि 65 साल के 'अन्ना' सुनील का स्वैग कोई मैच नहीं कर सकता.

Advertisement

जल्द साथ दिखेंगे अक्षय-सुनील

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी मिलकर 'वेलकम' यूनिवर्स में कदम रख रहे हैं. 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' के मेकर्स ने फिल्म 'वेलकम' टू द जंगल को बनाया है. डायरेक्टर अहमद खान के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में बॉलीवुड के ढेरों सितारे दर्शकों को हंसाने के लिए आ रहे हैं. इसमें कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, जैकलीन फर्नांडिस, जॉनी लीवर, मीका सिंह, लारा दत्ता, रवीना टंडन, राहुल देव और संजय दत्त जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

अक्षय को पिछली बार फिल्म 'भूत बंगला' में देखा गया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को फिल्म 'हेरा फेरी 3' में भी नजर आना था, मगर फिलहाल इसे लेकर दिक्कतें चल रही हैं. इसके अलावा अक्षय, डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ फिल्म 'हैवान' में काम कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement