कोरोना ने बिगाड़े Farhan Akhtar-Shibani Dandekar के वेडिंग प्लान्स, इस खास जगह ले सकते हैं सात फेरे!

रिपोर्ट् की मानें तो फरहान और शिबानी ने पहले ग्रैंड वेडिंग करने की प्लानिंग की थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब कपल ने इंटीमेट वेडिंग करने का फैसला किया है. 

Advertisement
फरहान-शिबानी फरहान-शिबानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST
  • कोरोना ने बिगाड़े फरहान-शिबानी के वेडिंग प्लान्स
  • 5 स्टार होटल छोड़कर घर में शादी कर सकते हैं फरहान-शिबानी

2021 में कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी करके अपनी नई जिंदगी का आगाज कर चुके हैं. नए साल में एक बार फिर बॉलीवुड में शहनाइयां बजने के लिए तैयार हैं. बी टाउन के लविंग कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के मार्च के महीने में शादी करने की खबरें जोरों पर हैं. 

कोरोना के खतरे के बीच इंटीमेट वेडिंग करेंगे फरहान-शिबानी!

रिपोर्ट् की मानें तो फरहान और शिबानी ने पहले ग्रैंड वेडिंग करने की प्लानिंग की थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब कपल ने इंटीमेट वेडिंग करने का फैसला किया है. नई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कोरोना का कहर अगर कम नहीं हुआ तो फरहान और शिबानी 5 स्टार होटल के बजाए अपने घर पर ही परिवार की मौजूदगी में सादगी से शादी रचा सकते हैं. 

Advertisement


फिल्मों पर भी Omicron का साया, RRR के बाद पोस्टपोन हुई Radhe Shyam की रिलीज, Pooja Hegde ने किया कंफर्म 


'अब मेरा टैलेंट देखा जाता है', 40 पार Lara Dutta ने बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस की उम्र के टैबू पर कही ये बात 

क्या पोस्टपोन होगी फरहान-शिबानी की शादी?

बॉलीवुड लाइफ को सूत्रों ने बताया- फरहान और शिबानी एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और वो अब अपने करीबी दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी करना चाहते हैं. दोनों अपनी शादी में ज्यादा शोर-गुल नहीं करना चाहते. इसलिए जितना हो सकता है वो अपनी शादी को इंटीमेट रखने की कोशिश कर रहे हैं. 

हालांकि, मुंबई में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखर लॉकडाउन की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि शिबानी और फरहान अपनी शादी को आगे बढ़ाते हैं या फिर घर में रहकर सादगी से ही शादी रचाते हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement