'तीस मार खान' की फ्लॉप का फराह खान पर पड़ा था बुरा असर, अंदर से टूट गई थीं डायरेक्टर

फराह खान की कॉमेडी फिल्म तीस मार खान जब आई थी, तो बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. डायरेक्टर का कहना है कि ये उनके करियर की इकलौती फ्लॉप फिल्म है, जिसके लिए उन्हें काफी बुरा लगा था.

Advertisement
फराह को होता है दुख (Photo Credit: Instagram/(@farahkhankunder) फराह को होता है दुख (Photo Credit: Instagram/(@farahkhankunder)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

अक्षय कुमार की 'ब्रेनरॉट' कॉमेडी फिल्मों की बात हो, और उसमें तीस मार खान का नाम ना हो ऐसा हो नहीं सकता. इस फिल्म को भले ही रिलीज के वक्त जनता ने प्यार नहीं दिया. लेकिन आज की जेनरेशन ने इसके मीम्स बनाकर इसे पॉपुलर कर दिया है. फिल्म की कॉमेडी और डार्क ह्यूमर को अब इतना पसंद किया गया है कि इसे कल्ट-क्लासिक का टैग मिल चुका है. 

Advertisement

फिल्म तीस मार खान साल 2010 में आई थी, जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से बुरा फीडबैक मिला था. हर तरफ इसकी आलोचना हो रही थी. भले ही फिल्म का गाना शीला की जवानी सुपरहिट हुआ, लेकिन उससे फिल्म बच नहीं सकी. इस बात का डायरेक्टर फराह खान पर बहुत बुरा असर पड़ा था. ये उनके करियर की पहली और इकलौती फ्लॉप फिल्म थी. 

फराह ने देखी लोगों की नफरत

हाल ही में शेखर सुमन के शो पर फराह ने तीस मार खान फिल्म के दिनों को फिर से याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया था. फराह ने कहा- तीस मार खान से पहले मैंने कभी बुरा दौर नहीं देखा था. मैं जो भी काम कर रही थी, वो हिट हो रहा था. तीस मार खान ही पहली फिल्म थी, जिसे लोग मेरी नाकामी मानते हैं. हालांकि आज वही फिल्म कल्ट बन चुकी है. उस वक्त ये मेरे लिए बहुत दर्दनाक था और मैं पूरी तरह टूट गई थी. फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मैं एक हफ्ते तक बिस्तर से भी नहीं उठ पाई थी.

Advertisement

'अच्छी बात ये थी कि उस समय सोशल मीडिया इतना नहीं था. सिर्फ ट्विटर था, लेकिन वहां मुझे जिस तरह ट्रोल किया गया, वो बिल्कुल अलग ही लेवल का था. मुझे बहुत बुरा लगा, क्योंकि आखिरकार हर बात आपके कानों तक पहुंच ही जाती है. कोई ना कोई दोस्त आकर कह देता था कि इस इंसान ने तुम्हारे बारे में ये कहा या उसने तुम्हारी फिल्म को लेकर ऐसा बोला. तब मैं सोचती थी कि मैंने तो इन सभी लोगों के साथ काम किया है, फिर ये मेरी फिल्म की इतनी बुराई क्यों कर रहे हैं?'

अक्षय कुमार तीस मार खान फिल्म के प्रोड्यूसर थे. उन्होंने इस फिल्म को करीब 45 करोड़ के बजट में बनाया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमाए थे. लेकिन इंडिया में इसकी जमकर ट्रोलिंग हुई थी. अब अक्षय की एक और कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल आई है, जो एक ब्रेनरॉट कॉमेडी फिल्म है जिसे जनता पसंद कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »