ड्रग्स कनेक्शन से दीया मिर्जा का इनकार, बोलीं- मेरी छवि खराब करने की कोशिश

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने ड्रग्स एंगल में नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सफाई दी है. उन्होंने अपने ट्वीट्स के सहारे कहा है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. 

Advertisement
दीया मिर्जा सोर्स इंस्टाग्राम दीया मिर्जा सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 22 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग्स एंगल में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम सामने आया था. अब इस मामले में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है. दीया ने अपने ट्वीट्स के सहारे कहा है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और उन्होंने किसी भी तरह के अवैध ड्रग्स नहीं लिए हैं. दीया ने सिलसिलेवार ट्वीट्स में अपनी बात रखी है.

Advertisement

दीया ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं इस खबर का दृढ़ता और स्पष्ट तौर पर खंडन करना चाहती हूं क्योंकि ये आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं और ये आरोप गलत इरादों के साथ लगाए गए हैं. इस तरह की ओछी रिपोर्टिंग का मेरी प्रतिष्ठा पर सीधा असर पड़ता है और इससे मेरे करियर को नुकसान होता है, जिसे मैंने वर्षों की मेहनत से बनाया है. मैंने अपने जीवन में कभी भी किसी मादक पदार्थ या कोंट्राबैंड पदार्थ की खरीद या उसका सेवन नहीं किया है. मैं एक भारतीय नागरिक होने के नाते अपने लिए उपलब्ध कानूनी उपायों का इस्तेमाल करूंगीं. मेरे समर्थन में खड़े फैंस का धन्यवाद. 

दीया से पहले दीपिका और श्रद्धा कपूर का नाम भी आया था सामने

गौरतलब है कि एनसीबी के साथ जया साहा की पूछताछ में दीया से पहले दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस का नाम भी सामने आ चुका है. जया साहा सुशांत की टैलेंट मैनेजर थीं और उनके बॉलीवुड के कई सितारों के साथ स्ट्रॉन्ग कनेक्शन हैं. एनसीबी ने जया साहा की कंपनी 'क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी' के सीईओ ध्रुव को भी समन भेजा था और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. जया से पहले रिया के साथ बातचीत में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों का नाम भी सामने आया था. श्रद्धा कपूर Whatsapp चैट में जया से सीबीडी ऑयल मांग रही थीं वही दीपिका जया की मैनेजर करिश्मा से चैट्स में गांजा और हैश के बारे में बात कर रही थीं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »