'वो मेरा इमोशनल सपोर्ट हैं', दिशा पाटनी से अफेयर की खबरों पर एलेक्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम साथ रहते...'

एक इंटरव्यू में अलेक्जेंडर ने खुलासा किया कि वो सही में दिशा को डेट कर रहे हैं या नहीं. एलेक्स ने कहा कि उन्हें अच्छा लग रहा है जैसे लोग इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं अपने-अपने कयास लगा रहे हैं. अपने-अपने मन की बात कर रहे हैं.

Advertisement
दिशा पाटनी, अलेक्जेंडर एलेक्स दिशा पाटनी, अलेक्जेंडर एलेक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST

सिजलिंग और किलर फोटोज से फैंस का दिल जीतने वाली दिशा पाटनी कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों उनके और टाइगर श्रॉफ की ब्रेकअप की खबरों ने हेडलाइन्स बनाई थीं. वही हाल में दिशा की वापस डेटिंग की खबरों ने फैंस के कान खड़े कर दिए हैं. माना जा रहा है कि दिशा अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक को डेट कर रही हैं. जो उनके जिम ट्रेनर हैं, या फिर सिक्योरिटी पर्सनेल बताए जा रहे हैं. 

Advertisement

दिशा और उनका कैसा है रिश्ता

एक इंटरव्यू में अलेक्जेंडर ने खुलासा किया कि वो सही में दिशा को डेट कर रहे हैं या नहीं. एलेक्स ने कहा कि उन्हें अच्छा लग रहा है जैसे लोग इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं अपने-अपने कयास लगा रहे हैं. अपने-अपने मन की बात कर रहे हैं. एलेक्स और दिशा के डेटिंग की खबरें तब से ही उड़ने लगी थीं, जब उनका टाइगर से ब्रेकअप हुआ था. एलेक्स के सोशल मीडिया पोस्ट में भी दिशा को देखा जाने लगा था. लगातार पोस्ट होती दिशा और एलेक्स की फोटोज को देख फैंस को ये अंदाजा लगाने में ज्यादा वक्त नही लगा कि दोनों डेट कर रहे हैं. 

TOI से बातचीत में एलेक्स ने बताया कि- मैं सर्बिया का रहने वाला हूं, और पिछले सात साल से भारत में हूं. मैंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और एक्टिंग फील्ड में कदम रखा था. इन्हीं शुरुआती दिनों में उनकी दिशा से मुलाकात हुई थी. तब दिशा भी एलेक्स की तरह इंडस्ट्री में नई थीं. एलेक्स ने कहा कि हम लोग 2015 में साथ रहते थे, हम लोग एक एजेंसी से थे. मैं और दिशा एक साथ कई और मॉडल्स के साथ एक ही फ्लैट में रहते थे. हम दोनों को ही फिटनेस से बेहद लगाव है. हम बहुत हैंगआउट किया करते थे, हम दोनों जल्द ही एक दूसरे का इमोशनल सपोर्ट बन गए थे. एलेक्स ने कहा कि- दिशा मेरा इमोशनल सपोर्ट हैं, हम दोनों ही बेहद अच्छे दोस्त हैं. वो मेरे लिए परिवार की तरह हैं.

Advertisement

टाइगर और दिशा के अच्छे दोस्त

एलेक्स ने बताया कि दिशा उनके लिए फैमिली की तरह है. हम जब भी उदास होते हैं, एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं. मै सिर्फ दिशा को ही नहीं बल्कि टाइगर और कृष्णा को भी जानता हूं. हम तब से साथ हैं, जब से करियर की शुरुआत की थी. अपने अफेयर की अफवाहों पर विराम लगाते हुए एलेक्स ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. मैं और दिशा रिलेशनशिप में नहीं हैं. वहीं दिशा और टाइगर के ब्रेकअप के सवाल पर एलेक्स ने कहा- मैं कोई नहीं होता हूं उनके रिलेशन पर कुछ कहने वाला. मैं टाइगर और दिशा दोनों के ही करीब हूं. हम लोग अक्सर ही साथ में हैंगआउट करते हैं. 

अपने काम के बारे में बताते हुए एलेक्स ने कहा कि वो मॉडलिंग से ज्यादा फिल्मों में इंटरेस्टेड हैं. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज किए हैं. अपने देश में वो कई सीरीयल्स भी कर चुके हैं. इसी साल उनका वेब शो भी रिलीज हुआ है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »