'दुनिया छोड़ चुका हूं, मौत का डर नहीं', बीच कॉन्सर्ट बोले दिलजीत दोसांझ, घबराए फैंस

दिलजीत दोसांझ ने 30 अप्रैल 2026 को कनाडा के कैलगरी में स्कोटियाबैंक सैडलडोम में परफॉर्म किया. ये कॉन्सर्ट उनके 'Aura World Tour' का हिस्सा था. कॉन्सर्ट के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई, जिसमें सिंगर परफॉरमेंस के बीच रुककर ऑडियंस से बात करते दिख रहे हैं. सिंगर की बात ने सभी को परेशान कर दिया है.

Advertisement
दिलजीत दोसांझ ने बीच कॉन्सर्ट में कही बड़ी बात (Photo: ITG) दिलजीत दोसांझ ने बीच कॉन्सर्ट में कही बड़ी बात (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

दिलजीत दोसांझ इन दिनों विदेशों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. उनके हालिया कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. यह पल 30 अप्रैल 2026 को कनाडा के कैलगरी में स्कोटियाबैंक सैडलडोम में उनके 'Aura World Tour' के शो का है. कॉन्सर्ट के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई, जिसमें सिंगर परफॉरमेंस के बीच रुककर ऑडियंस से बात करते दिख रहे हैं. 

Advertisement

वीडियो में दिलजीत दोसांझ पंजाबी में बोलते सुनाई दे रहे हैं. उन्होंने जिंदगी और मौत के बारे में बेहद पर्सनल और गहरी बातें कहीं. उन्होंने कहा, 'मैं तो इस दुनिया को छोड़ चुका हूं. मुझे मौत का कोई डर नहीं है. पिछले दिसंबर में मैं इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था. लेकिन अब अभी मुझे कुछ और काम करने हैं, उसके बाद ही मैं इस शरीर को छोड़ूंगा. डरने की कोई बात नहीं है. यह सिर्फ पंजाब की बात नहीं है, यह है और हमेशा रहेगा. मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं, यह सच्चाई है. मैं इस स्टेज पर खड़ा हूं और यह मेरा भगवान है.'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे मौत का कोई डर नहीं है और न ही किसी के प्रति मेरे मन में कोई दुश्मनी है. मैं सबको प्यार करता हूं. प्यार, सम्मान और माफी. मैं इन चीजों को अपने जीवन में जितना हो सके लाने की कोशिश कर रहा हूं. जो अभी भी मेरे साथ हैं, यही पंजाब का नाम है. मैं पंजाब हूं. तुम क्या कहते हो?'

Advertisement

परेशान हुए दिलजीत के फैंस

यह क्लिप सबसे पहले एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर की थी. बाद में ये रेडिट समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गई. कुछ फैंस में इस क्लिप को देखकर चिंता भी जताई है. एक यूजर ने लिखा, 'मुझे बिल्कुल पता नहीं था कि उन्हें लगातार नफरत मिल रही है? मैं तो सोचता था कि उन्हें बहुत पसंद किया जाता है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये दुखद है कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं. अवीची, चेस्टर बेनिंगटन, एमी वाइनहाउस, एसएसआर, इतने सारे लोग अपने करियर के पीक पर चले गए. मैं खुद गंभीर डिप्रेशन से गुजर चुका हूं जबकि करियर में बहुत अच्छा कर रहा था. मैं गवाही दे सकता हूं कि बिस्तर से उठना कितना मुश्किल होता है. मुझे उम्मीद है कि भारतीय लोग मेंटल हेल्थ को गंभीरता से लेंगे, बजाय इसके कि ट्रोल करके स्थिति को और बदतर बनाएं.'

दिलजीत के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने एक और कॉन्सर्ट के दौरान प्रो-खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों का सामना किया था. इसके लिए वो सुर्खियों में आए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉन्सर्ट में आए कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए और झंडे भी फहराए. बताया गया कि उन्हें अमेरिकन होस्ट जिमी फैलन के 'द टुनाइट शो' में जाने और पंजाब में बाढ़ के समय वहां न होने पर नाराजगी थी. स्टेज से जवाब देते हुए दिलजीत ने कहा, 'जितने झंडे दिखाने हैं, दिखाओ.' उन्होंने यह भी कहा, 'जिस चैनल पर मैं जाता हूं, वहां मैं पंजाब की बात करता हूं. मैंने अपने गानों की बात नहीं की. मैंने कुछ प्रमोट नहीं किया. मैं पंजाब के लिए उस चैनल पर गया था. जितने झंडे दिखाने हैं, दिखाओ.'

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ ने स्टेज पर मजबूती से जवाब दिया हो. 2024 में इंदौर कॉन्सर्ट में उन्होंने एक गजल सुनाई थी. उन्होंने कहा था 'अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है. ये सब धुआं है, आसमान थोड़ी है. सब ही का खून है शामिल यहां की मिट्टी में/ किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement