धुरंधर 2 के 'दिल पर जख्म' गाने का भोजपुरी तड़का, सिंगर ने बदला अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के फेमस गाने 'दिल पे जख़्म खाते हैं' का भोजपुरी वर्जन इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग सिंगर की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
धुरंधर 2 के गाने का भोजपुरी वर्जन (Photo: Screengrab) धुरंधर 2 के गाने का भोजपुरी वर्जन (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जो सुनामी लाई, उसकी गूंज अभी तक शांत नहीं हुई है. रिकॉर्ड तोड़ कमाई और दमदार कहानी के बाद अब इस फिल्म के गानों का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. खासकर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' के गानों को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है.

Advertisement

इसी बीच इस फिल्म के एक बेहद फेमस गाने का भोजपुरी वर्जन इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे सुनकर लोग अपनी हंसी और हैरानी दोनों नहीं रोक पा रहे हैं.

कव्वाली का 'भोजपुरी' तड़का
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' यानी 'धुरंधर 2' में नुसरत फतेह अली खान की मशहूर कव्वाली 'दिल पर जख्म खाते हैं, जान पे गुजरते हैं' का इस्तेमाल किया गया है. यह कव्वाली फिल्म के रिलीज के साथ ही वायरल हो गई थी और इंस्टाग्राम रील पर हर तरफ यही सुनाई दे रही थी. लेकिन अब सिंगर मृत्युंजय ने इसी कव्वाली को अपने खास भोजपुरी अंदाज में पेश किया है. उन्होंने जिस खूबसूरती और देसी टच के साथ इसे गाया है, उसने मूल गाने को एक नया और मजेदार ट्विस्ट दे दिया है.

सोशल मीडिया पर 'धुरंधरवा' की धूम
जैसे ही मृत्युंजय ने इस भोजपुरी वर्जन को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग उनकी क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. भोजपुरी लहजे में ढले इन बोलों ने लोगों का दिल जीत लिया है. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'भाई, यह धुरंधर नहीं, बल्कि धुरंधरवा है.' वहीं एक अन्य यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि डायरेक्टर को 'धुरंधर 3' के लिए अपना अगला गाना मिल गया है. फैंस का कहना है कि यह वर्जन सीधे दिल में उतर गया है.

Advertisement

मृत्युंजय के लिए हिंदी गानों को भोजपुरी में ढालना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी उन्होंने 'धुरंधर' के सुपरहिट गाने 'गहरा हुआ' का भोजपुरी वर्जन पेश किया था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था. फिलहाल, 'धुरंधर 2' का यह नया भोजपुरी अवतार इंटरनेट पर हर तरफ छाया हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement