देशभर के छात्रों में इस समय खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की मांग के बाद अपना इस्तीफा दे दिया है. जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन अब समाप्त हो चुका है. सोशल मीडिया पर इस समय बॉलीवुड की तरफ से रिएक्शन्स देखने मिल रहे हैं. कई सेलेब्स धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से खुश दिखे हैं.
खुशी से झूमीं सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने भी इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें वो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से बहुत ज्यादा खुश नजर आईं. एक्ट्रेस ने GenZ को भी सलाम किया, जिन्होंने इस आंदोलन में बड़ी जीत हासिल की. सोनाक्षी ने हंसते हुए GenZ से कहा- भाई, आप जानते नहीं हो आपने आज क्या किया है. मैं एक आर्टिस्ट हूं, मगर असली आर्ट GenZ हैं.
'मैं पता है बहुत हल्के में लेती थी GenZ को कि मतलब ये क्या हैं, चार घंटे काम करके थक जाते हैं. इनसे कुछ नहीं होगा. उसके लिए, सॉरी.' सोनाक्षी ये कहते हुए सीधा अपने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने लगीं. उन्होंने GenZ से दिल से माफी मांगी. उन्होंने आगे ये भी कहा कि वो अब कभी भी GenZ को कम में नहीं आंकेगीं. सोनाक्षी ने GenZ की हिम्मत को सलाम किया और ये भी कहा कि वो अब GenZ बनना चाहती हैं.
सोनाक्षी सिन्हा NEET आंदोलन को लेकर काफी एक्टिव नजर आई हैं. जबसे सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे, तभी से उन्होंने गंभीर सवाल उठाने शुरू किए. फिर 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई लाठी चार्ज से उन्हें बड़ा दुख पहुंचा. सोनाक्षी ने लगातार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट का समर्थन किया, जिसके लिए उन्हें कई लोगों से सराहना भी मिली है. अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनके वीडियो की खूब चर्चा हो रही है.
आलिया ने भी किया रिएक्ट
आलिया भट्ट ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्ट किया. इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने GenZ के लिए लिखा- GenZ ने कर दिखाया, बाकी सब इतिहास है.
वहीं नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने भी स्टूडेंट्स की तारीफ में लिखा- इट्स डन ब्रोज, स्टूडेंट्स को सलाम, वाह!!
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क