कीर्तन गाए-बनवाया गुरुद्वारा, दलेर मेहंदी ने सेवा-दान कर कमाया प्यार, फ्री में खिलाया खाना

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत गुरुद्वारे में कीर्तन से की थी. मीका ने फराह खान के पॉडकास्ट में बताया कि दलेर ने वेस्ट दिल्ली में 'गुरुद्वारा दुखभंजनी साहिब' बनवाया है.

Advertisement
मीका सिंह को याद आया भाई दलेर मेहंदी का स्ट्रगल (Photo: Instagram/ Daler Mehndi) मीका सिंह को याद आया भाई दलेर मेहंदी का स्ट्रगल (Photo: Instagram/ Daler Mehndi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई जिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. लेकिन शोबिज में आकर खुद को स्थापित करना उनके लिए आसान काम नहीं था. इंडस्ट्री में फेम पाने से पहले वो गुरुद्वारा में अपने पिता अजमेर सिंह चंदन संग कीर्तन गाया करते थे. मीका ने फिल्ममेकर फराह खान के पॉडकास्ट में भाई के स्ट्रगल को लेकर बात की थी. 

Advertisement

कभी कीर्तन करते थे दलेर मेहंदी
फराह सिंगर के दिल्ली स्थित 100 एकड़ के फार्महाउस का टूर करने गई थीं. उनकी इस आलीशान प्रॉपर्टी में हैलीपैड, घोड़े, ऊंट के अलावा एक गुरुद्वारा भी बना है. जो 24/7 खुला रहता है. एक ढाबा स्टाइल रेस्टोरेंट भी इस लैविश प्रॉपर्टी में बना हुआ है. मीका ने फराह को बताया कि उनके पिता गुरुद्वारा में कीर्तन करते थे. वो म्यूजिक से काफी जुड़े हुए थे. ज्यादातर पंजाबी सिंगर्स ने गुरुद्वारे से ही अपने संगीत की तालीम ली है. मेरे परिवार में सबसे पहले मेरे पिता ने गुरुद्वारा में कीर्तन किया था. फिर दलेर पाजी ने किया.

''दलेर पाजी ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम होने से पहले उन्होंने काफी कीर्तन किए. मैंने ही कीर्तन गाए थे. अब भगवान की कृपा से हम भाइयों के पास दौलत, शोहरत है. मैं सुनिश्चित करता हूं कि हमारे गुरुद्वारे में 24/7 पाठ हो.'' मीका ने बातचीत के दौरान ये भी बताया कि दलेर ने अपना एक बड़ा गुरुद्वारा भी बनवाया है. ये वेस्ट दिल्ली में है. इसका नाम 'गुरुद्वारा दुखभंजनी साहिब' है. यहां पर दलेर पाजी ने फ्री कम्यूनिटी किचन बनवाया है. ये किचन 24 घंटे चलती है.

Advertisement

क्यों विवादों में रहे दलेर मेहंदी?

दूसरी तरफ, पिछले कई दिनों से दलेर मेहंदी विवादों में घिरे हुए थे. उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल में सिंगर पर शराब के नशे में गाने का आरोप लगाया था. भाई पर लगे आरोपों से आहत होकर मीका सिंह ने मंत्री को सरेआम इल्जाम लगाए. उन्होंने मंत्री को जवाब देते हुए कहा कि उनके भाई दारू नहीं पीते. जिस तरह से मंत्री ने उनके भाई का अपमान किया है. ये उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है. वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे.

मीका ने मंत्री से माफी मांगने को कहा. सुबोध उनियाल की तरफ से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी से माफी मांगी. सीएम की माफी के बाद मजबूरन मंत्री जी को भी सिंगर से माफी मांगकर अपने स्टैंड से यू-टर्न लेना पड़ा. अब ये मैटर खत्म हो चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »