अरिजीत के बाद प्रीतम लेंगे ब्रेक? 55 की उम्र में लिया बड़ा फैसला, बोले- अधूरे सपने पूरे करने हैं

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने कल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसपर उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की. उन्होंने जो कैप्शन का इस्तेमाल किया था, उसे देखकर कई लोग ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि शायद प्रीतम, अरिजीत सिंह की तरह म्यूजिक से ब्रेक लेंगे.

Advertisement
रिटायर होंगे प्रीतम? (Photo: Instagram @ipritamofficial/arijitsingh) रिटायर होंगे प्रीतम? (Photo: Instagram @ipritamofficial/arijitsingh)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दे चुके म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती अपने बर्थडे पर अचानक सुर्खियों में आ गए. बीते दिन 14 जून को वो 55 साल के हुए. इस मौके पर उन्हें फैंस और करीबी दोस्तों से बधाई मिली. प्रीतम ने सभी का धन्यवाद करने के लिए एक स्पेशल पोस्ट भी शेयर की. मगर उनकी पोस्ट से उनके रिटायरमेंट का अनुमान लगाया जाने लगा. 

Advertisement

ब्रेक लेंगे प्रीतम?

दरअसल प्रीतम ने अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट शेड में फोटोज शेयर की थीं. उसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वो अब अपनी जिंदगी में कुछ नया शुरू करना चाहते हैं, जो वो काफी समय से करना चाह रहे थे. जनवरी महीने में सिंगर अरिजीत सिंह ने भी एक पोस्ट शेयर करके अपने म्यूजिक से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट की थी, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी ही बात लिखी थी. अब प्रीतम के लिए भी ऐसा माना जा रहा है. 

प्रीतम ने लिखा है- आप सभी की शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब नहीं दे सकता, लेकिन प्लीज मेरा सच्चा आभार स्वीकार करें. आज मैंने खुद को एक तोहफा देने का फैसला किया है, जिंदगी को कुछ साल अलग अंदाज में जीने का. उन चीजों को पूरा करने का, जो अब तक छूटती रही हैं.

Advertisement

'अब वक्त आ गया है नई जर्नी पर निकलने का, उन सपनों को पूरा करने का जिन्हें लंबे समय से टाल रखा था. मेनस्ट्रीम का सफर शानदार रहा है, लेकिन मुझे हमेशा उन रास्तों ने ज्यादा आकर्षित किया है, जिन पर कम लोग चले हैं. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया.' हालांकि प्रीतम ने सचमुच म्यूजिक से ब्रेक या रिटायरमेंट लिया है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती. 

कॉकटेल 2 में होंगे प्रीतम के गाने

प्रीतम बॉलीवुड के उन कंपोजर्स में शुमार हैं, जिनके गाने म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर छाए रहते हैं. रोमांटिक हो या पार्टी सॉन्ग, प्रीतम का हर गाना लोगों की जुबान पर छाया रहता है. अरिजीत सिंह के साथ उन्होंने ना जाने कितने सुपरहिट गाने किए हैं. ऐसे में उनके ब्रेक लेने की अटकलों ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. 

वैसे प्रीतम के गाने जल्द कॉकटेल 2 फिल्म में भी सुनाई देने वाले हैं. शाहिद-कृति-रश्मिका स्टारर फिल्म अभी से काफी सुर्खियों में है. इसे CBFC से A सर्टिफिकेट मिला है, इसका रन टाइम भी करीब ढाई घंटा है. फिल्म कॉकटेल 2 होमा अदजानिया ने डायरेक्ट की है, जो 19 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »