कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डीसूजा को हार्ट अटैक हुआ है. इसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है. बताया जा रहा है कि अब रेमो की हालत स्थिर है. 

Advertisement
रेमो डीसूजा रेमो डीसूजा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 11 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST
  • रेमो को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया
  • अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है
  • बताया जा रहा है कि अब रेमो की हालत स्थिर है. 

डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक हुआ है. इसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है. बताया जा रहा है कि अब रेमो की हालत स्थिर है. 

खबर है कि रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया. बताया जा रहा है कि रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं.

Advertisement

बता दें कि इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने एक न्यूज चैनल से की है. रेमो खुद अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था. रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं. 

1995 से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं रेमो

रेमो डिसूजा की बात करें तो वह जाने माने सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है. बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में हुई थी. 

इसके बाद से अभी तक रेमो कई बेहतरीन फिल्मों जैसे तहजीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं. साथ ही इन फिल्मों में उनके काम के लिए उन्हें अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया है. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

कोरियोग्राफी के अलावा रेमो ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है. उन्होंने फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है. 

टीवी पर भी रेमो का बोलबाला रहा है. उन्होंने डांस इंडिया डांस के कई सीजन को जज किया है. इसके अलावा झलक दिखला जा, नच बलिए और डांस प्लस जैसे डांसिंग रियलिटी शो में के जज वो रह चुके हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »