दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का हुआ निधन, 'महाभारत' सीरियल में निभाया था अहम रोल

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में से एक आशा सिंह जयसवाल का निधन हो चुका है. 22 अगस्त की शाम उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. इसकी जानकारी उनके बेटे ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी. 23 अगस्त के दिन उनका अंतिम संस्कार भी किया गया.

Advertisement
महाभारत में बनी थीं कृपी (Photo: ITGD) महाभारत में बनी थीं कृपी (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. बी आर चोपड़ा के आइकॉनिक सीरियल महाभारत समेत कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं आशा सिंह जयसवाल अब हमारे बीच नहीं रहीं. शनिवार 22 अगस्त के दिन उनका निधन हुआ. शाम 7.30 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. आशा जी के बेटे आकाश सिंह ने इसकी पूरी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. 

Advertisement

दिग्गज कलाकार थीं आशा सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा सिंह जयसवाल लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनके बेटे आकाश सिंह ने 23 अगस्त की सुबह 10 बजे अपनी मां का अंतिम संस्कार किया. उन्होंने अपनी मां और वेटरन एक्ट्रेस के लिए लिखा- चरित्र अभिनेत्री, समाजसेविका और भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट (मीना कुमारी की आवाज की नकल करने वाली कलाकार) और भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट कंपनी आशा इवेंट्स एंड फिल्म्स की संस्थापक, मालिक और संचालक का 22 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे निधन हो गया. 

'वो एक बहुत मेहनती और मजबूत इरादों वाली महिला थीं. आप सभी उनकी आत्मा की शांति और सद्गति के लिए प्रार्थना करें. साथ ही, सोशल मीडिया पर उनके काम को जरूर देखें और उन्हें याद रखें, ताकि जहां भी उनकी आत्मा हो, उन्हें ये जानकर खुशी मिले कि लोग आज भी उनके काम को देख और याद कर रहे हैं. उनकी पूरी जिंदगी में उनका काम ही सबसे महत्वपूर्ण था. यही काम उनकी मृत्यु के बाद उन्हें शांति और मोक्ष दिलाए, इसी उम्मीद के साथ यह संदेश साझा किया जा रहा है. मृत्यु का दुख नहीं, बल्कि ब्रह्मानंद की ओर यात्रा—यही उनका संदेश था.'

Advertisement

अश्वत्थामा की मां का निभाया रोल

आशा सिंह ने महाभारत सीरियल में कृपी का रोल अदा किया था, जो गुरू कृपाचार्य की बहन, गुरू द्रोणाचार्य की पत्नी और योद्धा अश्वत्थामा की मां थीं. वो 1970 से इंडस्ट्री में काम कर रही थीं. टीवी की दुनिया में वो एक जाना-पहचाना नाम थीं. उनके जाने से कई लोग दुखी हैं. फिल्म इंडस्ट्री भी उनके योगदान को शायद ही कभी भुला पाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »