बॉबी देओल हिंदी सिनेमा के हैंडसम और चॉर्मिंग हीरोज में से एक हैं. बॉबी ना सिर्फ एक्टिंग, बल्कि अपने रोमांटिक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं. इंडस्ट्री में बॉबी का नाम कई हसीनाओं संग जोड़ा जा चुका है. इनमें से ऋतिक रोशन की एक्स साली फराह अली खान भी हैं. फराह पेशे से जूलरी डिजाइनर हैं. कहा जाता है कि फराह और बॉबी एक-दूसरे के प्यार में थे, लेकिन नीलम की वजह से इनका रिश्ता टूट गया.
सालों बाद फराह ने अपने और बॉबी के रिश्ते को लेकर बात की है. उन्होंने बॉबी और अपने रिलेशनिशप की खबरों का सच बताया है.
फराह संग रिश्ते में थे बॉबी?
विक्की लालवानी संग बातचीत में फराह ने कहा कि मुझे उन पर बहुत ज्यादा क्रश था. उन्हें मुझ पर क्रश था. हम दोनों एक-दूसरे को बहुत ज्यादा पसंद करते थे. इससे ज्यादा कुछ नहीं था. हम एक-दूसरे का हाथ पकड़ते थे. एक-दूसरे को लेटर लिखते थे. बस इतना ही रिश्ता था. उन दिनों में डेटिंग जैसा कुछ नहीं था. मैं 16 साल की थी और बॉबी 17 के थे. उस समय हम लोग बहुत मासूम थे.
फराह कहती हैं कि आज तो ये बातें बहुत अलग तरह से देखी जाती हैं. ये किस्सा 14 साल पुराना है. अब चीजें बदल चुकी हैं. आज के समय में बॉबी मेरे बहुत करीबी दोस्तों में से एक हैं. मैं उनकी वाइफ तान्या के भी बहुत करीब हूं. वो मेरे लिए मेरे परिवार की तरह हैं. मैं उन दोनों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हूं. मैं बहुत खुश हूं कि बॉबी और तान्या ने एक-दूसरे को चुना. वो साथ में परफेक्ट लगते हैं.
फराह से पूछा गया, खबरें थीं कि आपने और नीलम ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था, क्योंकि वो बॉबी की लाइफ में आ गई थीं. फराह ने कहा कि बिल्कुल नहीं. नीलम मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं. नीलम बॉबी की जिंदगी में मेरे बाद आई थीं. मैं आज भी नीलम के करीब हूं. ब्रेकअप की कहानियों में कोई सच्चाई नहीं है.
फराह अली खान की बात करें, तो उनकी शादी डीजे DJ अकील अली से हुई थी, लेकिन कुछ साल पहले दोनों का तलाक हो गया. फराह दो बच्चों की मां हैं और तलाक के बाद दोबारा रोमांस के लिए रेडी हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क