'मैंने प्यार किया' बीच में छोड़कर भाग्यश्री की बेटी कमरे से बाहर आ गईं, क्या थी वजह?

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी के लिए यह पूरी फिल्म देखना बहुत मुश्किल रहा है. अवंतिका फिल्म के बीच में ही कमरे से बाहर आ गई थीं, क्योंकि वह मां को इस हाल में देख ही नहीं पा रही थीं.

Advertisement
अवंतिका दसानी अवंतिका दसानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST
  • 18 फरवरी को रिलीज होगी वेब सीरीज 'मिथ्या'
  • अवंतिका करने जा रहीं एक्टिंग डेब्यू
  • हुमा संग स्क्रीन करेंगी शेयर

एक्टर भाग्यश्री और सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' सभी की पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है. आज भी लोग दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखना मिस करते हैं. यह रोमांटिक ड्रामा भाग्यश्री के करियर का एक टर्निंग प्वॉइंट फिल्म रही है. हालांकि, भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी के लिए यह पूरी फिल्म देखना बहुत मुश्किल रहा है. अवंतिका फिल्म के बीच में ही कमरे से बाहर आ गई थीं, क्योंकि वह मां को इस हाल में देख ही नहीं पा रही थीं. हाल ही में एक इंटरव्यू में अवंतिका ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार 'मैंने प्यार किया' देखी तो उनका वह बहुत खराब एक्स्पीरियंस रहा. 

Advertisement

अवंतिका ने बताई वजह
इंडियन एक्स्प्रेस संग बातचीत में अवंतिका ने कहा, "जब मैं बहुत छोटी थी तब मैंने मां की फिल्म मैंने प्यार किया देखने की कई बार कोशिश की. कई बार मैं कमरे से बाहर भी आई, क्योंकि उसके कुछ सीन्स मैं देख ही नहीं पा रही थी. जब पहली बार देखी तो मेरे से झेली नहीं गई. मैं मां को फिल्म में उस तरह से दुखी नहीं देख पा रही थी. कमरे से बाहर आने का विकल्प ही मेरे लिए हमेशा राइट रहा."

अवंतिका दसानी अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. इस जर्नी के दौरान अवंतिका को अहसास हुआ कि आखिर लोगों के लिए 'मैंने प्यार किया' फिल्म कितनी मायने रही है. अवंतिका कहती हैं कि हम कहीं भी जाते, लोग मैं को प्यार और इज्जत देते. फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी मां के लिए लोगों के दिल में वही प्यार है जो फिल्मदेखने के बाद पैदा हुआ था. हम सभी के लिए यह एक रिमाइंडर है कि जब आप इंडस्ट्री में बहुत शानदार काम करते हैं तो लोग उसे सालों-साल तक याद रखते हैं और आपके काम की सराहना हर जगह करते हैं. 

Advertisement

भाग्यश्री की बेटी Avantika Dassani करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू, इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस को लुक्स में करती हैं फेल

अवंतिका ने भाग्यश्री के नक्शेकदम पर चलने का फैसला लिया है. शोबिज की दुनिया में अवंतिका कदम रख चुकी हैं. यह वेब सीरीज 'मिथ्या' में नजर आने वाली हैं. इसमें अवंतिका एक अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी. वेब शो में हुमा कुरैशी और परमब्रता चटर्जी लीड रोल में नजर आएंगे. वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों समेत बॉलीवुड सेलेब्स का भी प्यार मिल रहा है. 18 फरवरी को यह वेब सीरीज जी5 पर रिलीज होगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement