'एक दो महीने से तो बिल्कुल भी बोल नहीं पा रहे थे बप्पी दा', गायक कैलाश खेर ने बताया हाल

बप्पी लाहिड़ी ने अपने समय में कई छोटे-बड़े म्यूजिक आर्टिस्ट के साथ काम किया था. आज जब वो नहीं रहे हैं तो म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. इस बीच सिंगर कैलाश खेर ने aajtak.in से बात की. कैलाश खेर ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बप्पी दा काफी बीमार चल रहे थे.

Advertisement
बप्पी लाहिड़ी और कैलाश खेर बप्पी लाहिड़ी और कैलाश खेर

नेहा वर्मा

  • मुंबई,
  • 16 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST
  • कैलाश ने की बप्पी दा पर बात
  • बप्पी लाहिड़ी की मौत पर जताया शोक
  • कैलाश खेर ने सुनाया किस्सा

भारत के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिड़ी के निधन से इंडस्ट्री में शोक पसर गया है. बप्पी दा 70 के दशक से म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा थे. उन्होंने अपने लंबे करियर में जनता को रॉक और डिस्को म्यूजिक से रूबरू करवाया, साथ ही कई बढ़िया गानों को कंपोज भी किया. बप्पी लाहिड़ी ने अपने समय में कई छोटे-बड़े म्यूजिक आर्टिस्ट के साथ काम किया था. आज जब वो नहीं रहे हैं तो म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. इस बीच सिंगर कैलाश खेर ने aajtak.in से बात की.

Advertisement

बप्पी के दामाद हैं कैलाश

बप्पी लाहिड़ी के बारे में हमसे बात करते हुए कैलाश खेर ने कहा, 'मैंने बप्पी दा के लिए बहुत गाया है. हमारी कई मुलाकातें रही हैं. हालांकि गाने से भी बढ़कर हमारा एक और रिश्ता था. वे मेरे ससुराल पक्ष की तरफ से हैं. दरअसल जुहू में उनके बंगले से सटकर ही दूसरा घर मेरी पत्नी का मायका है. जिसकी वजह से वो मुझे वो थोड़ा और प्यार किया करते थे. जब भी मुलाकात होती तो कहते, तुम तो हमारा दामाद है. मिलनसार तो ऐसे कि आप कभी सोच ही नहीं सकते हैं कि पहली बार मुलाकात हुई हो.'

Bappi Lahiri Death: नहीं रहे बप्पी दा, 69 साल की उम्र में गायक-संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी का निधन

बीमार चल रहे थे बप्पी दा 

कैलाश खेर ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बप्पी दा काफी बीमार चल रहे थे. उन्होंने कहा, 'एक दो महीने से तो बिल्कुल भी बोल नहीं पा रहे थे. 6-7 महीने से तो उनकी हालत ठीक नहीं थी. यह तो अच्छा हुआ कि परमात्मा ने कम से कम उनके दर्द को हर लिया था. मल्टी ऑर्गन फेल्यॉर होता है, तो इंसान बोल भी नहीं पाता है न. ज्यादातर वक्त तो उनका अस्पताल में ही गुजरता था.'

Advertisement

3 साल की उम्र में सीखा तबला, देश को 'डिस्को' से कराया रूबरू, संगीत के लिए जुनूनी थे Bappi Lahiri

कैलाश ने सुनाया किस्सा

साथ ही कैलाश ने एक हिस्सा भी हमें सुनाया. उन्होंने कहा, 'जब अल्लाह के बंदे हिट हुआ था, उसके बाद बप्पी दा के लिए मैंने बहुत गाना गाया था. काफी गानें हमने साथ में कंपोज किया था. पहली मुलाकात में उन्होंने एक ही बात कही थी, तुम ब्लेस्ड सिंगर हो. गायक तो बहुत होते हैं, जो सीख कर आते हैं लेकिन तुम पर महादेव की बहुत कृपा है. उस वक्त तो मैंने उनका नाम ही सुना था, पास में आकर इतना प्यार दिया, वो बयां कर पाना मुश्किल था.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »