खाने की शौकीन थीं आशा भोसले, दुनिया के 10 देशों में खोले रेस्टोरेंट

आशा भोसले एक आइकॉनिक सिंगर होने के साथ-साथ सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी थीं. दुनियाभर में उनके 10 रेस्टोरेंट हैं, जहां इंडियन फूड मिलता है. सिंगर ने ये भी बताया कि उन्हें खाने का कितना शौक है.

Advertisement
आशा भोसले का बिजनेस (Photo: Instagram @asha.bhosle) आशा भोसले का बिजनेस (Photo: Instagram @asha.bhosle)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

बॉलीवुड की 'सुरों की मल्लिका' आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. बीती रात उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया था. 

आशा भोसले बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक हस्तियों में से एक थीं. उनके नाम सबसे ज्यादा गाना गाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. आशा जी ने अपने 80 साल के सिंगिंग करियर में कई मुकाम हासिल किए. इन सबके अलावा वो खाने की भी शौकीन थीं और दुनियाभर में करीब 10 रेस्टोरेंट की मालकिन थीं. 

Advertisement

कैसे रेस्टोरेंट की मालकिन बनीं आशा भोसले?

आशा भोसले ने दुबई में अपने नाम से एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला, जहां वो अपने मेहमानों को उनका पसंदीदा इंडियन खाना ऑफर करती थीं. सिंगर ने एक बार कर्ली टेल्स के यूट्यूब चैनल पर बताया था कि उनके दुनियाभर में 10 रेस्टोरेंट हैं. आशा भोसले ने कहा था, 'दुबई के अलावा लंदन, मैनचेस्टर में एक-एक रेस्टोरेंट हैं. बर्मिंघम में दो हैं. कुवैत में हमारे पांच रेस्टोरेंट हैं. दोहा, कतर, बाहरेन, अबु धाबी जैसे मिडल ईस्ट देशों में भी रेस्टोरेंट्स हैं.'

आशा जी ने इसी बातचीत में ये भी बताया था कि उन्हें शेफ कोट पहनना बेहद पसंद था. उन्हें ये पहनकर ऐसा लगता है, जैसे वो कोई खूबसूरत की ड्रेस पहन चुकी हैं. सिंगर ने ये भी बताया था कि उन्हें कैसे रेस्टोरेंट खोलने का ख्याल आया. आशा भोसले ने कहा, 'मैं दुबई आती रहती हूं. मेरा बेटा आनंद भोसले यहीं रहता है, ये रेस्टोरेंट खोलने का आइडिया भी उसी का था. जब वो छोटा था, तब मैं अपने काम से लौटती थी और वो खाना खाने की जिद करता था.'

Advertisement

'मैं उसके लिए अपने हाथों से खाना बनाती थी और फिर वो मुझसे कहता कि मां जब मैं बड़ा हो जाऊंगा, तब तुम्हारे नाम से रेस्टोरेंट खोलूंगा. उसमें खाना तुम्हारा होगा.' सिंगर ने बताया कि उन्होंने खाना बनाना दूसरों से सीखा. वो दिन-रात काम में लगी रहती थीं, मगर तब भी खाना बनाने और खिलाने का शौक रखती थीं. 

आशा भोसले ने 1943 से गाना शुरू किया था. तब उनकी उम्र महज 10 साल थी. 16 की उम्र में उन्होंने शादी का फैसला किया. हालांकि कुछ सालों बाद उनकी शादी टूट गई. सिंगर ने अपने बच्चों को खुद से पाला और उन्हें बड़ा किया. आज सिंगर के तीन बच्चे, दो बेटे और एक बेटी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »