'छत्रपति शिवाजी महाराज' में धुरंधर के मेजर इकबाल' की एंट्री, ऋषभ शेट्टी से होगी भिड़ंत

साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'छत्रपति शिवाजी महाराज' को लेकर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म में धुरंधर के 'मेजर इकबाल' यानी अर्जुन रामपाल की एंट्री हो गई है.

Advertisement
ऋषभ शेट्टी के साथ दिखेंगे अर्जुन रामपाल (Photo: x/@jiostudios/@shetty_rishab) ऋषभ शेट्टी के साथ दिखेंगे अर्जुन रामपाल (Photo: x/@jiostudios/@shetty_rishab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

'धुरंधर: द रिवेंज' में अपने किरदार से धमाल मचाने के बाद अर्जुन रामपाल अब ऋषभ शेट्टी के साथ 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में शामिल हो गए हैं. यह फिल्म मराठा योद्धा राजा पर आधारित एक पैन-इंडिया महाकाव्य है. फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी.

रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपनी शानदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतने के बाद रामपाल को 2026-27 की सबसे मचअवेटेड और ऐतिहासिक फिल्मों में से एक के लिए चुना गया है.

Advertisement

'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बड़े प्रोजेक्ट में एक्टर 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी के साथ 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में आमने-सामने होंगे. यह पैन-इंडिया फिल्म, जो संदीप सिंह के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म भी है. जिसमें मराठा साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास को बेहतरीन विज़ुअल्स को ऑडियंस के सामने दिखाया जाएगा.

अर्जुन रामपाल का क्या रोल होगा? 
अर्जुन फिल्म के मुख्य विलेन में से एक का रोल निभाएंगे और वह इस फिल्म की कास्ट में शामिल होने वाले सबसे नए एक्टर हैं. इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी की मां, राजमाता जीजाबाई की भूमिका में शेफाली शाह भी नजर आएंगी. 

संदीप सिंह के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के दूसरे हाफ में शुरू होने की उम्मीद है. जिसमें प्रीतम का म्यूजिक और रवि वर्मन की सिनेमैटोग्राफी जैसी बेहतरीन तकनीकी टीम साथ होगी.

Advertisement

छत्रपति शिवाजी महाराज बनेंगे ऋषभ
'कांतारा चैप्टर 1' से धमाल मचाने वाले ऋषभ शेट्टी मराठा राजा का रोल करने के लिए एक दम तैयार हैं. द प्राइड ऑफ इंडिया में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, सैन्य रणनीति और स्वराज्य की स्थापना के प्रति उनकी यात्रा दिखाई जाएगी. जानकारी ये भी सामने आ रही है कि ऋषभ शेट्टी, विवेक ओबेरॉय के अलावा इस फिल्म में शेफाली शाह भी होंगी जो छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजामाता का किरदार निभाएंगी.

अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्में
यह फिल्म 'धुरंधर' के बाद अर्जुन रामपाल का पहला प्रोजेक्ट है. जल्द ही, वह इम्तियाज़ अली की Netflix लव स्टोरी 'ओ साथी रे' में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगे. उनकी कुछ और फिल्में भी रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं.

शिवाजी पर बन रही दूसरी फिल्में
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ही एकमात्र ऐसी फिल्म नहीं है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. रितेश देशमुख ने भी 'राजा शिवाजी' नाम से एक बड़ी फिल्म बनाई है, जो 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, भाग्यश्री और सचिन खेडेकर जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »