'AI की वजह से होती है पानी की कमी', बोलीं अर्चना पूरन सिंह, बढ़ती टेक्नोलॉजी पर उठाए सवाल

अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में AI को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अलग बहस छिड़ सकती है. उनका कहना है कि AI ही पानी की किल्लत का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है.

Advertisement
AI पर अर्चना का बयान वायरल (Credit: Instagram/@archanapuransingh) AI पर अर्चना का बयान वायरल (Credit: Instagram/@archanapuransingh)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

आज की डेट में नई-नई टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी आसान तो कर रही हैं, मगर साथ ही साथ कुछ तकलीफें भी पैदा कर रही हैं. हाल ही में टेक्नोलॉजी की वजह से बढ़ती परेशानी का एक उदाहरण बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार ने साझा किया. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा दावा किया है. 

सोशल मीडिया पर अर्चना पूरन सिंह और उनके दोनों बेटे आर्यमन-आयुष्मान ने कहा है कि AI की वजह से धरती पर पानी की कमी हो रही है. उनके मुताबिक AI से जितने सवाल पूछे जाएंगे, वो उतना पानी पीता जाएगा. ये मुद्दा मुंबई में पानी की कमी के कारण उठा. उनका परिवार मलाड एरिया में घूम रहा था, जहां पानी की काफी किल्लत हुई. बारिश ना आने की वजह से मुंबई के कई जगहों पर पानी की समस्या बढ़ी. 

Advertisement

AI पर बोला अर्चना और उनका परिवार

इसपर अर्चना के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने कहा- हमारे पास AI जैसी चीजें मौजूद हैं, और हम तब भी मामूली जरूरतों को पूरा कर सकें, ऐसा कुछ नहीं कर सकते. उनकी बात सुनकर भाई आर्यमन ने कहा कि AI ज्यादा पानी पी रहा है. इसमें अर्चना ने भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा, 'AI के जो टूल्स होते हैं वो काफी पानी पीते हैं, जिससे पानी की किल्लत बढ़ती है. हर बार आप चैट में कोई सवाल पूछेंगे, तो उसका जवाब देने के लिए AI काफी सारा पानी इस्तेमाल करता है.'

आयुष्मान ने बताया कि जब वो एक बार AI का इस्तेमाल कर रहे थे, तब उनसे किसी ने यही बात कही थी. उन्होंने कहा- जब मैं अपना AI अवतार इस्तेमाल करके एक वीडियो बना रहा था, तब किसी ने मुझसे कहा था कि इससे काफी सारा पानी बर्बाद होता है और उसके बाद मैंने AI इस्तेमाल करना बंद कर दिया. मैंने सोचा कि मैं ऐसा कभी नहीं कर सकता हूं. अंत में आर्यमन ने कहा कि AI का इस्तेमाल ज्यादातर बेकार चीजों के लिए किया जाता है. वो सिर्फ टाइमपास के लिए चैट करते हैं. 

Advertisement

बता दें कि अर्चना और उनका परिवार इन दिनों यूट्यूब पर बड़ा एक्टिव है. उनके बेटे आर्यमन हर रोज नए फैमिली व्लॉग लाते हैं, जिसे देखने में कई लोगों को मजा भी आता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »