44 साल का करियर, मगर सीरियस नहीं ले रहे लोग, बोलीं अर्चना, काम नहीं म‍िलने से परेशान

अर्चना पूरन सिंह टीवी और बॉलीवुड की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. लेकिन फिर भी एक्ट्रेस को इस बात का मलाल है कि 44 साल के करियर के बावजूद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा है. एक्ट्रेस ने इसकी वजह कपिल शर्मा शो को बताया. आखिर क्यों? जानें...

Advertisement
अर्चना पूरन को नहीं मिल रहा काम  (Photos: Instagram @archanapuransingh) अर्चना पूरन को नहीं मिल रहा काम (Photos: Instagram @archanapuransingh)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

अर्चना पूरन सिंह ने टीवी शोज से लेकर फिल्मों में भी अपनी धाक जमाई है. अर्चना लंबे समय से 'द कपिल शर्मा शो' में जज की कुर्सी संभाल रही हैं. यूट्यूब पर भी वो सुपर एक्टिव हैं. उनके फैमिली व्लॉग्स ट्रेंड में रहते हैं. एक्ट्रेस के पास आज भी फेम-नेम की कमी नहीं है, लेकिन उनका मानना है कि उनका एक्टिंग करियर ठप पड़ गया है. 

Advertisement

अर्चना का छलका दर्द

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि अर्चना पूरन सिंह ने जबसे कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में जज की कुर्सी संभाली है, तब से उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. लेकिन अर्चना का मानना है कि शो की वजह से उनके एक्टिंग करियर पर बुरा असर पड़ा है. उन्हें फिल्मों के ज्यादा ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं. 

न्यूज 18 संग वर्क लाइफ पर बात करते हुए अर्चना बोलीं- इतने सालों से मुझे फिल्मों में काम करने का मौका नहीं मिला. एक बार मुझे एक फोन आया. वो लोग चाहते थे कि मैं शूटिंग के लिए 25 दिनों के लिए स्कॉटलैंड जाऊं. लेकिन मेरे लिए ये मुमकिन नहीं था कि मैं कपिल के शो की शूटिंग छोड़कर कहीं और जाकर फिल्म शूट करूं.

Advertisement

'पहले जब शो टीवी पर आता था, तब हम सालभर में 100 एपिसोड शूट करते थे. यही बड़ी वजह थी कि मेरे पास कुछ और करने के लिए टाइम ही नहीं बचता था. इस वजह से मुझे कई फिल्मों के ऑफर्स ठुकराने पड़े. मैंने इतनी बार मना कर दिया कि अब लोगों ने मुझे एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रोच करना ही बंद कर दिया.'

लेकिन नेटफ्लिक्स पर शो शिफ्ट होने से शो का फॉर्मेट थोड़ा बदल गया है. ऐसे में अर्चना को उम्मीद है कि ये उनके एक्टिंग करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा. अर्चना बोलीं- अब हम शो की शूटिंग सीजन टू सीजन ही करते हैं. इसलिए शो के लिए अब मुझे पूरे साल भारत में रहने की जरूरत नहीं होती. अब मैं ट्रैवल कर सकती हूं और दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए शूटिंग भी कर सकती हूं. इसलिए शो के नेटफ्लिक्स पर आने से मैं काफी ज्यादा खुश हूं. 

अर्चना को इस बात का है दुख

अर्चना ने ये भी बताया कि उन्हें इस बात का दुख है कि 44 साल का लंबा करियर होने के बावजूद, उन्हें सीरियसली नहीं लिया जाता. उन्हें 'लाफ्टर क्वीन' का टैग दे दिया गया है. एक्ट्रेस बोलीं- मैं कितनी भी कोशिश कर लूं, लेकिन मैं फिल्ममेकर्स को यकीन नहीं दिला पा रही हूं. कोई मुझे रोल ऑफर नहीं कर रहा है. उन्हें इस बात का भरोसा ही नहीं है कि मैं एक एक्ट्रेस हूं. वो आज भी यही सोचते हैं कि मैं बस वही इंसान हूं, जो एक कुर्सी पर बैठकर हंसती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement