बॉलीवुड के कपूर खानदान में आज शहनाइयां गूंजने वाली हैं. फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर आज यानी 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. दोनों की शादी को लेकर परिवार ने भले ही ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की हो, लेकिन धीरे-धीरे कई दिलचस्प डिटेल्स सामने आ रही हैं.
एक दिन में निपटेगी पूरी शादी
बोनी कपूर ने बताया कि अंशुला और रोहन की शादी वन-डे अफेयर होगी. यानी शादी की सभी रस्में एक ही दिन में पूरी होंगी. इसके बाद मेहमानों के लिए एक शानदार कॉकटेल पार्टी भी रखी गई है. हालांकि परिवार ने अभी तक शादी का शुभ मुहूर्त या टाइमिंग पब्लिक नहीं की है.
इस लग्जरी होटल में लेंगे सात फेरे
अंशुला और रोहन मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में सात फेरे लेंगे. शादी में कपूर परिवार के करीबी रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. मेहमानों के लिए मॉडर्न इंडियन ड्रेस कोड भी रखा गया है. अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर के अलावा कई करीबी दोस्त यहां पहुंचेंगे.
शादी से पहले ही कपूर परिवार में जश्न शुरू हो चुका है. अंशुला ने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की झलकियां भी दिखाई हैं. अब तक माता की चौकी, मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की रस्में पूरी हो चुकी हैं.
डेटिंग ऐप पर हुई थी पहली मुलाकात
अंशुला और रोहन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. देर रात शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और रिश्ता शादी तक पहुंच गया.
जुलाई 2025 में रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में एक खूबसूरत किले के सामने अंशुला को प्रपोज किया था. दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने रात 1:15 बजे (भारतीय समय) घुटनों पर बैठकर शादी के लिए पूछा. यही वो समय था, जब तीन साल पहले दोनों की पहली बातचीत हुई थी. अंशुला ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे जादुई पल बताया था.
कौन हैं होने वाले दूल्हे रोहन ठक्कर?
रोहन ठक्कर धर्मा प्रोडक्शंस के डिजिटल विंग धर्माटिक एंटरटेनमेंट में राइटर हैं. उन्होंने FLAME University से एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद New York Film Academy, Los Angeles से स्क्रीनप्ले राइटिंग की ट्रेनिंग ली. रोहन कई शॉर्ट फिल्मों की कहानी भी लिख चुके हैं. वो गुजरात से बिलॉन्ग करते हैं.
कपूर परिवार की बड़ी बेटी हैं अंशुला
अंशुला कपूर हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं. शो के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई.
बता दें कि अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बच्चे हैं. बाद में बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं.
अब कपूर परिवार में शादी का जश्न अपने चरम पर है और फैंस भी अंशुला-रोहन की वेडिंग की पहली तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क