मिस से मिसेज बनीं अंशुला कपूर, रोहन ठक्कर संग लिए सात फेरे, दूल्हा-दुल्हन की दिखी पहली झलक

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर ली है. कपल का फेरे लेते हुए वीडियो सामने आया है. जिसमें अंशुला चहकते हुई दिखीं.

Advertisement
Anshula Kapoor and Rohan Thakkar's wedding (Photo: Instagram @anshulakapoor) Anshula Kapoor and Rohan Thakkar's wedding (Photo: Instagram @anshulakapoor)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:59 PM IST

बधाई हो! अंशुला कपूर मिस से मिसेज बन गई हैं. लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग उनकी शादी मुंबई के ताज लैंड्स में संपन्न हुई. उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से की गई. शादी के फंक्शन को इंटीमेट रखा गया. जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्तों ने शिरकत की. 

दुल्हन बनीं अंशुला

सूत्रों के अनुसार, अर्जुन कपूर ने मीडिया और पैपराजी को वेन्यू के बाहर इकट्ठा ना होने को कहा है. उनका कहना है अंशुला की शादी प्राइवेट अफेयर है. इसलिए उनकी फैमिली को प्राइवेसी दी जाए. जानकारी मिली है कि अंशुला और रोहन का वेडिंग रिसेप्शन मंगलवार यानी कल होगा. इसमें इंडस्ट्री के लोग भी शिरकत करेंगे.

Advertisement

इंटरनेट पर अंशुला की शादी के वीडियो सामने आए हैं. भले ही शादी को कितना भी प्राइवेट रखने की कोशिश की गई हो, लेकिन फैंस को न्यूलीवेड कपल की झलक देखने को मिल गई है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनिल कपूर मेहमानों संग बातें करते हुए दिख रहे हैं. पीछे रोहन और अंशुला की शादी की रस्में चल रही हैं. 

दूसरे वीडियो में अंशुला और रोहन सात फेरे ले रहे हैं. फेरे लेते वक्त कपल हंसता मुस्कुराता हुआ दिखा. भाई अर्जुन कपूर की भी झलक वीडियो में दिखी है. रोहन के पेरेंट्स भी कैप्चर हुए हैं. अंशुला के चेहरे की खुशी बता रही है कि वो रोहन की हमसफर बनकर कितनी खुश हैं. अंशुला की वेडिंग फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. फैंस और सेलेब्स ने दोनों को शादी के लिए ढेरों बधाई दी हैं. अंशुला और रोहन की जोड़ी को लोगों ने मेड फॉर ईच अदर बताया है. शादी के पहले कपल के प्री-वेडिंग फंक्शंस की भी इंटरनेट पर खूब चर्चा रही.

Advertisement

कौन हैं रोहन ठक्कर?

अंशुला के पति रोहन पेशे से स्क्रीनराइटर हैं. वो करण जौहर की कंपनी 'धर्माटिक एंटरटेनमेंट' के लिए काम करते हैं. रोहन ने 'द नोवेलिस्ट' (2016) और 'नेवर टू लेट' (2016) जैसी शॉर्ट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी हैं. रोहन और अंशुला 2022 में डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे. पिछले साल कपल की सगाई हुई थी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »