6 साल पहले छोड़ी एक्टिंग-ईरान में बैन हैं मंदाना करीमी, छलका दर्द- वो अब भी मेरा देश

मंदाना करीमी ने हाल ही में भारत छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया कि उन्हें ईरान में 10 साल पहले बैन कर दिया गया था, इसलिए वो वहां वापस नहीं जा सकतीं. मंदाना ने कहा कि उन्हें भारत में समर्थन नहीं मिला और सुरक्षा कारणों से वे एक ही जगह अटकी हुई हैं.

Advertisement
ईरान में बैन हैं मंदाना (PHOTO: Instagram @mandanakarimi) ईरान में बैन हैं मंदाना (PHOTO: Instagram @mandanakarimi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

18 साल की उम्र में मंदाना करीमी ईरान छोड़कर इंडिया आ गई थीं. यहां आकर उन्होंने अपने काम और करियर पर फोकस किया. सालों बाद अब वो भारत छोड़कर जाना चाहती हैं. एक्ट्रेस को लगता है कि भारत ने उनका साथ छोड़ दिया है. गुरुवार को मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि भारत क्यों छोड़ रही हैं. ये भी खुलासा किया कि वो ईरान वापस नहीं जा सकतीं क्योंकि वो वहां बैन हैं. 

Advertisement

ईरान में बैन हैं मंदाना 
वीडियो में मंदाना कहती हैं कि मुझे 10 साल पहले ईरान से बैन कर दिया गया था. मैं वापस नहीं जा सकती. हां, मैं भारत छोड़ रही हूं, भारत से बाहर जा रही हूं, लेकिन ईरान नहीं लौट रही. मुझे भारत से नाराजगी है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से मुझे यहां कोई सपोर्ट नहीं मिला. अचानक जब खामेनेई की मौत हो गई, जब इजराइल और अमेरिका का नाम आया, तो सबके पास ओपिनियन हो गए. सब सड़कों पर हैं, खामेनेई के लिए मातम मना रहे हैं, जो मैं नहीं कर पाई और आज भी नहीं कर पा रही. 

एक्ट्रेस ने कहा कि सिक्योरिटी की वजह से मैं एक ही जगह अटकी हुई हूं. मेरे सबसे करीबी दोस्तों को भी मेरा लोकेशन नहीं पता सेफ्टी के लिए, फिर भी मैं मीडिया से बात करने की कोशिश कर रही हूं. ताकि ईरानियों की आवाज बुलंद हो. पिछले 6 साल से मैंने मूवीज में एक्टिंग बंद कर दी थी, ये मेरा अपना फैसला था. 

Advertisement

वीडियो में मंदाना ने ये भी कहा कि 18 साल की उम्र में ईरान छोड़ने के बावजूद वो उनका देश है. उनके पास उसके बारे में ओपिनियन होने का हक है. उन्होंने कहा कि जो इंटरव्यू दे रही हैं, वो खुद के लिए नहीं बल्कि ईरान के लिए हैं. वो खुद के बारे में बात नहीं करना चाहतीं, बस अपने देश के बारे में बोलना चाहती हैं. 

मंदाना ने कहा कि महत्वपूर्ण है इस्लामिक रिपब्लिक का सच और ये क्यों जरूरी है कि ये रिजीम खत्म हो जाए. महत्वपूर्ण है उन ईरानियों की आवाज जो आजादी के लिए सब कुछ दांव पर लगा रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मंदाना ने ये भी कहा कि उन्हें मौत की धमकी दी जा रही है. 

एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी बातों को सेंसशनल तरीके दिखाया जा रहा है, जबकि वो सिर्फ ईरानी और वहां के लोगों के बारे में बात करना चाहती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement