'अमजद खान की कर्जदार है इंडस्ट्री, करोड़ों ल‍िए मगर लौटाने कोई नहीं आया', बेटे शादाब का दावा

अमजद खान के बेटे शादाब खान ने हिंदी सिनेमा और अंडरवर्ल्ड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. शाबाद ने बताया कि उनके पिता ने हर किसी की मदद की. लेकिन जब उनके परिवार को मदद की जरुरत थी, तब कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं नजर आया.

Advertisement
दरियादिल इंसान थे अमजद खान (Photo: Screengrab) दरियादिल इंसान थे अमजद खान (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

एक समय था जब हिंदी सिनेमा की वित्तीय स्थिति पर अंडरवर्ल्ड का दबदबा था. अकसर गैंगस्टर निर्माता, निर्देशक और अभिनेता से फिरौती की मांग करते थे. खासकर तब जब कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हो. ये भी कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड फिल्म इंडस्ट्री में अपना काफी पैसा निवेश भी करता था. 

1992 में अमजद खान के निधन के कुछ समय बाद ही अंडरवर्ल्ड ने उनके परिवार को फोन किया, तो सब दंग रह गए. लेकिन ये कॉल फिरौती के लिए नहीं थी. कॉल अमजद खान की अचानक मृत्यु के बाद उनके परिवार को उनकी बकाया राशि वापस दिलाने में मदद करने के लिए थी. क्योंकि हिंदी सिनेमा में कई लोग एक्टर के कर्जदार थे. इस बात का खुलासा एक्टर के बेटे शादाब खान ने किया है. 

Advertisement

बकाया था करोड़ों रुपये
विक्की लालवानी संग बातचीत में अमजद के बेटे शादाब खान ने खुलासा किया कि एक्टर के निधन के समय फिल्म इंडस्ट्री पर उनके पिता का 1.27 करोड़ रुपये बकाया था. पिता के निधन के बाद उनके परिवार को अंडरवर्ल्ड से आया फोन जिसमें कहा गया था कि वो ये पैसा वापस दिलाने में मदद करेंगे.

शादाब ने कहा कि इंडस्ट्री पर मेरे पिता का 1.27 करोड़ रुपये बकाया था, लेकिन हमें वो पैसा कभी नहीं मिला. यह उस समय की बात है, जब ये एक बहुत बड़ी रकम थी. 

शादाब ने कहा कि कुछ फिल्म निर्माता ऐसे थे, जो मुश्किल दौर से गुजर थे. ऐसे में उनके पिता अमजद खान ने उनके साथ काम करके उनकी मदद की. बकाया कर्ज माफ किया, लेकिन जब उनके परिवार को जरूरत थी, तो उनमें से कोई भी निर्माता उनकी मदद को आगे नहीं आया. 

Advertisement

जब शादाब से पूछा गया कि परिवार ने बकाया राशि क्यों नहीं मांगी, तो उन्होंने कहा कि ये उनके सिद्धांतों के खिलाफ था. वो कहते हैं कि मेरी मां ने साफ कह दिया था कि अमजद खान ने कभी यह पैसा नहीं मांगा और उनके गुजर जाने के बाद मैं भी नहीं मांगूंगी. अगर वो देना चाहें तो ठीक है, वरना भगवान हमारा ख्याल रखेंगे और भगवान ने हमारा ख्याल रखा.

मेरी मां ने अंडरवर्ल्ड की मदद लेने से भी मना कर दिया. शादाब ने बताया कि 1.27 करोड़ रुपये आज के समय में एक लग्जरी कार की कीमत हो सकती है, लेकिन उस समय इतने पैसे से बांद्रा के पाली हिल में 3-4 अपार्टमेंट खरीदे जा सकते थे, जो शहर के सबसे महंगे इलाकों में से एक है. 

27 जुलाई 1992 को दिल का दौरा पड़ने से अमजद खान का निधन हो गया था. वो आज भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार फैन्स के दिलों में बसे हुए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement