दोस्ताना नहीं भूले अमि‍ताभ, बीमार हुए प्रेम चोपड़ा, हर रोज मैसेज पर पूछी खैरियत

प्रेम चोपड़ा नवंबर महीने में अचानक बीमार हो गए थे. मगर कुछ दिनों बाद वो वापस पहले जैसे ठीक हो गए. अब एक्टर का कहना है कि जब से वो बीमार पड़े हैं, अमिताभ बच्चन उन्हें तबसे रोज ठीक होने का मैसेज करते हैं.

Advertisement
प्रेम चोपड़ा के लिए अमिताभ का मैसेज (Photo: Instagram @amitabhbachchan/ITG Archive) प्रेम चोपड़ा के लिए अमिताभ का मैसेज (Photo: Instagram @amitabhbachchan/ITG Archive)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

अमिताभ बच्चन अपने साथी कलाकारों का कितना ख्याल रखते हैं, इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने मिला. अमिताभ के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके प्रेम चोपड़ा ने एक्टर से जुड़ी एक दिलचस्प बात साझा की है. उनका कहना है कि जबसे वो बीमार पड़े थे, तबसे अमिताभ हर रोज उन्हें मैसेज करके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. 

Advertisement

प्रेम चोपड़ा को क्या हुआ था?

प्रेम चोपड़ा नवंबर 2025 में अचानक मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे. उस वक्त ये कहा गया कि उन्हें वायरल फीवर है और कुछ उम्र से जुड़ी तकलीफ भी है. हालांकि उनके दामाद एक्टर शरमन जोशी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि प्रेम चोपड़ा को दिल से संबंधित एक गंभीर बीमारी हुई थी, लेकिन डॉक्टर्स ने उनका सही ट्रीटमेंट करके उन्हें वापस स्वस्थ कर दिया था. अस्पताल में रहने के कुछ दिनों बाद, प्रेम चोपड़ा वापस घर भी लौट आए थे.

क्यों अमिताभ करते हैं प्रेम चोपड़ा को मैसेज?

अब एक्टर ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से कहा है कि जबसे उनकी तबीयत बिगड़ी है, तबसे अमिताभ उन्हें मैसेज कर रहे हैं. वो अब ठीक हो चुके हैं, तब भी लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए मैसेज कर रहे हैं. प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'जब से मैं बीमार पड़ा हूं, हर सुबह व्हॉट्स ऐप पर उनका (अमिताभ) एक मैसेज आता है कि जल्द ठीक हो जाओ, प्रेम. तुम्हारे लिए प्रार्थना करता हूं. मैंने बोला कि यार मैं ठीक हो गया हूं. लेकिन वो मीठी-मीठी बातें करते रहते हैं.'

Advertisement

प्रेम चोपड़ा और अमिताभ ने 70-80 के दशक में कई हिट फिल्में- नसीब, मर्द, दो अंजाने में काम किया है. उन अधिक्तर फिल्मों में अमिताभ हीरो, तो प्रेम चोपड़ा विलेन बने. इसी दौरान उनकी दोस्ती भी काफी बढ़ी थी. फिल्म इंडस्ट्री में भी प्रेम चोपड़ा की छवि एक खूंखार विलेन के तौर पर बनी. 'कटी पतंग', 'बॉबी' जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया. हालांकि अब प्रेम चोपड़ा को काफी कम देखा जाता है. उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में देखा गया, जिसमें उनका छोटा रोल था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »