दिवाली पर बिग बी के पिता को सम्मान, पोलैंड में स्टैच्यू के सामने जलाया दीया

पिछले दिनों पोलैंड के शहर व्रोकला के एक चौराहे का नाम हरिवंश राय बच्चन के ऊपर पर रखा गया था. अब दिवाली के खास मौके पर हरिवंश राय के स्टैच्यू के सामने स्पेशल दीया रखा गया. जिसकी फोटो अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टा पर शेयर की है

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दिवाली के दिन एक गुडन्यूज मिली. जिसे उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया. दिवाली के दिन अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन को खास सम्मान दिया गया. जिसकी वजह से बिग बी काफी खुश हुए.

बिग बी के पिता को पोलैंड में सम्मान
पिछले दिनों पोलैंड के शहर व्रोकला के एक चौराहे का नाम हरिवंश राय बच्चन के ऊपर पर रखा गया था. अब दिवाली के खास मौके पर हरिवंश राय बच्चन के व्रोकला में लगे स्टैच्यू के सामने स्पेशल दीया रखा गया. जिसकी फोटो अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टा पर शेयर की है. कैप्शन में उन्होंने लिखा- व्रोकला में बाबूजी के स्टैच्यू के सामने स्पेशल दीया रखकर उन्हें सम्मान दिया गया. येे एक गौरव की बात है.

Advertisement

अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने बधाई के कमेंट्स किए हैं. एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने बिग बी को दिवाली की बधाई दी. मालूम हो, बीते दिनों अमिताभ ने पिता के नाम पर पोलैंड में चौराहे का नाम पड़ने की जानकारी दी थी. इस बात को साझा करते हुए बिग बी इमोशनल थे. 

देखें: आजतक LIVE TV 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था-  ''प्रबिसि नगर कीजे सब काजा. हृदयं राखि कोसलपुर राजा.' ~ रामचरितमानस , सुंदर कांड. भावार्थ, अयोध्यापुरी के राजा श्री रघुनाथजी को हृदय में रखे हुए नगर में प्रवेश करके सब काम कीजिए. व्रोकलॉ, पोलैंड के सिटी काउंसिल ने एक चौराहे का नाम मेरे पिता के नाम रखने का फैसला लिया है.'' इससे पहले पोलैंड के एक चर्च में डॉ. हरिवंश राय बच्चन के लिए प्रार्थना रखी गई थी. तब अमिताभ बच्चन अपने पिता के लिए वहां के लोगों का प्यार देख भावुक हो गए थे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement