22 साल बाद स्क्रीन पर लौटे Ex कपल अक्षय-रवीना, भूले कड़वाहट, सेट पर हुई खटपट?

अक्षय कुमार और रवीना टंडन बड़े लंबे अरसे बाद स्क्रीन पर साथ दिखे. ये देखकर फैंस का तो दिल झूमा ही. लेकिन अक्षय और रवीना को इतने समय बाद साथ काम करके कैसा लगा? आइए, उन्हीं से जानते हैं.

Advertisement
फिर साथ आए रवीना-अक्षय (Photo: Screengrab) फिर साथ आए रवीना-अक्षय (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

फिल्म वेलकम टू द जंगल थिएटर्स में लग चुकी है, जिसे हर तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. अक्षय कुमार की ये मल्टी-स्टारर पिक्चर वेलकम फ्रेंचायजी की तीसरी फिल्म है जिसमें बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारे हैं. इस फिल्म में रवीना टंडन भी हैं, जो एक लंबे वक्त के बाद अक्षय की किसी फिल्म में दिखीं. 

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की आखिरी फिल्म पुलिस फोर्स एन इनसाइड स्टोरी थी, जो साल 2004 में आई थी. इसके ठीक 22 साल बाद दोनों वापस स्क्रीन पर लौटे हैं, जिसे देखने के लिए फैंस बड़े उत्सुक थे. अक्षय-रवीना का पास्ट भी बड़ा रोचक रहा था. दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया और वो एक समय में सबसे चर्चित जोड़ी भी थी. 

Advertisement

अक्षय संग दोबारा काम पर बोलीं रवीना

हाल ही में रवीना ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अक्षय संग इतने सालों बाद कोलैब पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि सुपरस्टार में इतने सालों में क्या कुछ बदला और एक्टर की वो कौनसी चीज है जिससे वो अभी भी इंप्रेस्ड हैं. रवीना ने कहा- इतने सालों बाद उनके साथ काम करना बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा. उनमें आज भी कोई बदलाव नहीं आया है. वो बेहद मेहनती हैं और अपने काम के लिए पूरी तरह डेडीकेटेड रहते हैं.

'वो अपने काम में इतने डूब जाते हैं कि उनकी मेहनत साफ दिखाई देती है. उन्हें जो भी सफलता मिलती है, वो उसके पूरी तरह हकदार हैं, क्योंकि उसे पाने के लिए वो जी-तोड़ मेहनत करते हैं. उन्हें कुछ भी आसानी से नहीं मिलता. वो सच में बहुत-बहुत मेहनत करते हैं. मेरा मतलब है कि सेट पर शायद ही कोई उनके जितना डेडीकेटेड और मेहनती हो.' 

Advertisement

रवीना के लिए क्या बोले थे अक्षय?

अक्षय कुमार ने भी रवीना संग सालों बाद काम करने पर बात की थी. जब वेलकम टू द जंगल फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, तब उन्होंने एक्ट्रेस के प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की थी. अक्षय ने रवीना की एक पुरानी बात याद करते हुए कहा था कि वो एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और सूरज डूबने वाला था. उनके पास सिर्फ 25-30 मिनट बचे थे. ग्रीन रूम काफी दूर था और रवीना को जल्दी से कपड़े बदलकर वापस आना था. 

अक्षय ने बताया कि रवीना ने जनरेटर वैन में जाकर जल्दी से कपड़े बदले और तुरंत शूटिंग के लिए वापस आई थीं. इसी दौरान एक्टर ने ये भी कहा था कि उनमें बहुत बदलाव आया है. वो एक शानदार एक्ट्रेस हैं. सबसे बड़ा बदलाव ये है कि पहले वो फिल्म की हीरोइन थीं और अब हीरोइन की मां बन गई हैं. इस बात से अक्षय का मतलब रवीना की बेटी राशा थडानी थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »