प्रियदर्शन के बाद, अक्षय को 15 साल बाद मिला 'वेलकम' डायरेक्टर का साथ, विद्या बालन बनेंगी लकी चार्म!

अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के बाद अब अनीस बज़्मी के साथ भी वापसी कर ली है. 15 साल बाद साथ आ रही ये जोड़ी वेलकम और सिंह इज किंग जैसी बड़ी कॉमेडी हिट्स दे चुकी है. इस फिल्म में अक्षय की एक्ट्रेस विद्या बालन हैं, जो खुद अक्षय के लिए लकी चार्म रही हैं.

Advertisement
अक्षय ने शुरू की विद्या बालन के साथ फिल्म (Photo: Screengrab) अक्षय ने शुरू की विद्या बालन के साथ फिल्म (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

अक्षय कुमार ने फैन्स की बहुत पुरानी डिमांड मानी और डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ 16 साल बाद आई उनकी फिल्म भूत बंगला बड़ी हिट बनने जा रही है. अब अक्षय ने फैन्स की एक और डिमांड पूरी कर दी है. 15 साल बाद अक्षय अब डायरेक्टर अनीस बज़्मी के साथ काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म का टाइटल अभी अनाउंस नहीं किया गया है. ये दोनों जब पहली बार साथ आए थे, तो जनता को वेलकम जैसी आइकॉनिक हिट फिल्म मिली थी, जो अपने आप में एक कल्ट बन चुकी है. अब इन दोनों का साथ आना फैन्स के लिए गुड न्यूज है. ऊपर से अक्षय के साथ इस फिल्म में विद्या बालन हैं और ये जोड़ी हमेशा हिट साबित हुई है.

Advertisement

अक्षय ने शुरू किया अनीस की फिल्म के लिए शूट
अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि वो अनीस के साथ फिल्म का शूट शुरू कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, 'अगला स्टॉप: भगवान का अपना देश, जादुई केरलम. अनीस बज़्मी की अगली फिल्म, फैबुलस विद्या बालन के साथ मेरी चौथी फिल्म होगी. और मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का गुडलक चार्म आगे भी जारी रहेगा.' पोस्ट के साथ वीडियो में अक्षय, विद्या का हाथ थामे एक प्लेन में चढ़ते नजर आ रहे हैं.

अक्षय और अनीस ने पहली बार फिल्म वेलकम में काम किया था. 2007 में आई इनकी ये फिल्म आज भी जनता की फेवरेट कॉमेडीज में से एक है. अगले ही साल अक्षय और अनीस की जोड़ी ने एक और आइकॉनिक हिट फिल्म दी— सिंह इज किंग. मगर इस जोड़ी की तीसरी फिल्म थैंक्यू (2011) वो जादू नहीं कर पाई जो पहली दो फिल्मों ने किया था. हालांकि ये फ्लॉप होने से बच गई थी.

Advertisement

उसके बाद अक्षय और अनीस ने 15 सालों तक साथ काम नहीं किया, पर ऐसा लगता है कि प्रियदर्शन के साथ पुरानी जुगलबंदी का एक्सपीरियंस दोबारा जीने के बाद, अक्षय फिर से अपने पुराने दमदार साथियों को याद करने लगे हैं.

अक्षय और विद्या की जबरदस्त हिट जोड़ी
अक्षय कुमार और विद्या बालन दो बिल्कुल अलग तरह के एक्टर्स हैं. लेकिन इनकी जोड़ी साथ में तगड़ी हिट्स लेकर आती रही है. 2007 में अक्षय और विद्या की फिल्मों ने बैक टू बैक दो बड़ी कॉमेडी हिट्स दी थीं— भूल भुलैया और हे बेबी.

कई साल बाद ये जोड़ी मिशन मंगल (2019) में फिर से साथ आई. ये फिल्म अक्षय के खाते में पहली बार 200 करोड़ नेट कलेक्शन लेकर आई. अब देखना है कि अक्षय को अनीस और विद्या का साथ मिलना उनके लिए क्या कमाल करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement