ताजमहल के सामने पत्नी संग रोमांटिक हुए अदनान सामी, शेयर की तस्वीरें

गायक और संगीतकार अदनान सामी हाल ही में अपनी पत्नी रोया सामी खान और परिवार के साथ आगरा के ताजमहल गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की कुछ फोटोज भी शेयर की है.

Advertisement
ताजमहल पहुंचे अदनान सामी (Photo: X/@AdnanSamiLive) ताजमहल पहुंचे अदनान सामी (Photo: X/@AdnanSamiLive)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी हाल ही में अपनी पत्नी रोया सामी खान और पूरे परिवार के साथ मोहब्बत की मिसाल कहे जाने वाले आगरा के ताजमहल पहुंचे. अपनी इस खास यात्रा की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें और यादगार पल उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं.

तस्वीरों में जहां एक तरफ उनके परिवार का अटूट प्यार नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ अदनान सामी के जबरदस्त शारीरिक बदलाव (वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन) ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Advertisement

पत्नी रोया के साथ दिए रोमांटिक पोज
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में अदनान सामी अपनी पत्नी रोया के साथ संगमरमरी ताजमहल के आगे पोज देते हुए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. लुक की बात करें तो अदनान ऑल-ब्लैक आउटफिट में काफी डैपर लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी रोया ग्रे स्वेटर, नीली जींस, सनग्लासेस और बेज कलर की कैप में बेहद स्टाइलिश नजर आईं.

लिखी दिल की बात 
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अदनान ने अपने दिल की बात भी लिखी. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह इस हफ्ते की शुरुआत में आगरा गए थे. 'प्यार' की इस ऐतिहासिक और शानदार निशानी ताजमहल को इंसान चाहे जितनी बार भी देख ले, यह हर बार उतनी ही खूबसूरत और खास लगती है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब वह अपने प्यारे परिवार के साथ होते हैं, तब इस जगह की खूबसूरती उनके लिए और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

Advertisement

ट्रांसफॉर्मेशन ने खींचा ध्यान
इन फैमिली फोटोज के सामने आते ही अदनान सामी का शारीरिक बदलाव एक बार फिर चर्चा में आ गया. एक वक्त था जब अदनान का वजन करीब 230 किलो के हुआ करता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी फिटनेस पर जो काम किया, वह वाकई हैरान करने वाला है. उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर अपना लगभग 120 से 130 किलो वजन घटाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

इंडस्ट्री में बनाई अपनी एक अलग पहचान
अदनान ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई. इसकी शुरुआत दिग्गज गायिका आशा भोंसले के साथ एल्बम 'कभी तो नजर मिलाओ' से हुई थी. इसके बाद उनके एल्बम 'तेरा चेहरा' ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया, जिसमें 'लिफ्ट करा दे' और टाइटल ट्रैक 'तेरा चेहरा' जैसे लोकप्रिय गाने शामिल थे.

उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई, जिसमें 'अजनबी' फिल्म का गाना 'महबूबा महबूबा', 'साथिया' का 'ऐ उड़ी उड़ी' और 'माई नेम इज खान' का 'नूर-ए-खुदा' जैसे गाने शामिल हैं. 2015 में, उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में एक कव्वाल के रूप में भी विशेष भूमिका निभाई, जहां उन्होंने बहुत पसंद की जाने वाली कव्वाली 'भर दो झोली मेरी' गाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »