ट्विंकल खन्ना को थप्पड़ मारने वाले थे आमिर खान, 26 साल पहले किस बात पर भड़के? आरोप सुन छूटे पसीने

आमिर खान और ट्विंकल खन्ना ने एक साथ फिल्म मेला में काम किया था. इस दौरान ट्विंकल के बिहेवियर से आमिर इरिटेट हो गए थे. सालों बाद ट्विंकल ने आमिर को लेकर बड़ा खुलासा किया था.

Advertisement
जब ट्विंकल की बात सुन हैरान थे आमिर खान (Photo: Social Media) जब ट्विंकल की बात सुन हैरान थे आमिर खान (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल हैं. कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2001 में शादी कर ली थी. एक समय पर ट्विंकल, अक्षय के प्यार में इतनी दीवानी थीं कि वो हर वक्त अक्षय के बारे में ही सोचती रहती थीं. फिल्म के सेट पर भी ट्विंकल एक्शन हीरो के ख्याल में डूबी रहती थीं. ऐसे में 2000 में आई फिल्म 'मेला' के सेट पर आमिर खान, ट्विंकल से इरिटेट हो गए थे. ट्विंकल को लगा था कि आमिर गुस्से में उन्हें थप्पड़ मार देंगे. ट्विंकल ने खुद अपनी किताब 'मिसेज फनीबोन्स' के लॉन्च के दौरान इस बात का खुलासा किया था. 

Advertisement

जब ट्विंकल खन्ना ने आमिर खान को लेकर कही ये बात

इवेंट में करण जौहर ने आमिर खान से पूछा था- ट्विंकल खन्ना के साथ आपका काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा? क्या आपको कभी लगा कि वो एक अच्छी एक्ट्रेस थीं?' आमिर अपना जबाव देने ही वाले थे मगर उससे पहले ट्विंकल ने बीच में बोलते हुए कहा- 'नहीं, नहीं. एक बार उन्होंने मुझसे गुस्से में पूछा था- तुम यह क्या कर रही हो? इस तरह क्यों बिहेव कर रही हो? तुम्हारा काम पर ध्यान तक नहीं है. तो मैंने उन्हें बताया था कि मैं अक्षय के बारे में सोच रही हूं. इस बात पर आमिर मुझे लगभग थप्पड़ मारने ही वाले थे. हम उस वक्त कहीं आउटडोर शूटिंग पर थे. 


ट्विंकल की ये बात सुनकर आमिर खान हक्के-बक्के रह गए थे. उन्होंने हैरानी जताते हुए आगे कहा था- क्या मैंने ऐसा किया था? ट्विंकल ने जवाब में कहा था- हां. इस पर आमिर ने कहा था- मैं ऐसे रिएक्ट नहीं करता हूं. फिर ट्विंकल ने बात को क्लियर करते हुए कहा था कि थप्पड़ मारा नहीं था, लेकिन थप्पड़ मारने जैसा मुंह बनाया था. 

Advertisement

ट्विंकल के लिए क्या बोले थे आमिर खान?
वहीं, ट्विंकल खन्ना के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने मजाकिया अंदाज में कहा था- मुझे लगता है कि वो शानदार थीं. हम सभी में अलग-अलग खूबियां होती हैं. ट्विंकल कुछ अनोखे कामों में काफी माहिर हैं, जैसे कि लोगों की बेइज्जती करना. वो लोगों की बेइज्जती करने में एक्सपर्ट हैं. जब से मैं उन्हें जानता हूं, उन्होंने बस लगातार मेरी बेइज्जती ही की है. 

'लेकिन ट्विंकल के साथ काम करना बेहद शानदार था, क्योंकि वो बहुत ही तेज दिमाग इंसान हैं. उनकी समझ और ह्यूमर गजब का है. वो इंसाने के बर्ताव और रिश्तों को बहुत गहराई से समझती हैं, जो मुझे काफी अच्छा लगा. 

शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री

बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार संग शादी के बाद साल 2001 में एक्टिंग छोड़ दी थी. वो अब एक लेखिका (ऑथर) बन गई हैं. वहीं दूसरी ओर, अक्षय कुमार और आमिर खान इंडियन सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार हैं. आमिर खान को आखिरी बार 'सितारे जमीन पर' में देखा गया था. वहीं, अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »