उम्र में छोटे हीरो की बांहों में दिखीं मलाइका, मां के अफेयर पर भड़का 24 साल का बेटा?

मलाइका अरोड़ा और सोरब बेदी के बीच अफेयर की अफवाहें चर्चा में हैं. मलाइका ने इन अफवाहों का सच बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी जिंदगी को एक्सप्लोर कर खुश हैं. मलाइका ने बेटे अरहान का इन रूमर्स पर रिएक्शन भी रिवील किया है.

Advertisement
मलाइका-सोरब के रिश्ते का सच? (Photo: Instagram @sorabbedi) मलाइका-सोरब के रिश्ते का सच? (Photo: Instagram @sorabbedi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

बॉलीवुड ब्यूटी मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप के अक्सर चर्चे रहते हैं. अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद वो जिस भी मेल फ्रेंड संग दिखीं, उनका नाम जोड़ा गया. बीते दिनों मलाइका को एक्टर सोरब बेदी संग देखा गया था. दोनों एक दूसरे को हग किए हुए थे. साथ में कोजी डांस कर रहे थे. उनकी इंटेंस केमिस्ट्री देखकर लोगों ने फिर से अफेयर की अफवाह उड़ाई. मलाइका ने अब इस पर रिएक्ट किया है.

Advertisement

अफेयर रूमर्स पर बोलीं मलाइका
कर्ली टेल्स संग बातचीत में मलाइका ने कहा- ये अब इरिटेटिंग हो चुका है. मैं इसे बस एक मजाक की तरह लेती हूं. अरहान और मैं इन बातों पर हंसते हैं. मैं ऐसी चीजों को प्लान नहीं कर सकती हूं. ये होना होगा और होकर रहेगा. अभी मेरी लाइफ में जो भी चल रहा है, उसे एक्सपलोर कर मैं काफी खुश हूं. ये मुझे मोटिवेट करता है. जहां तक पार्टनर, कैंपिनियनशिप की बात है ये शानदार है. अगर भविष्य में मुझे किसी के साथ रिश्ते में रहना होगा, तो मैं अपनी शर्तों पर रहूंगी.

इससे पहले सोरब बेदी ने भी मलाइका संग लिंकअप रूमर्स पर रिएक्ट किया था. जूम संग बातचीत में उन्होंने मलाइका को अपनी अच्छी दोस्त बताते हुए कहा था कि वो कॉम फ्रेंड्स के जरिए सालों पहले मिले थे. बीते वक्त में उन दोनों के बीच भी अच्छा बॉन्ड बन गया है. सोरब ने कहा था- हम दोस्त बने. हमारे बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं है. लोग हमारे बारे में कई सारी बातें कर रहे हैं. किसी लड़की के बारे में ऐसा सोचने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए. ये उसकी मेंटल स्टेट पर असर डाल सकता है.

Advertisement

''ऐसा करना नहीं चाहिए. पहले भी मैंने मलाइका के साथ फोटोज शेयर की थीं, लेकिन लोग मुझे शायद कम जानते थे. अब मैं जाना माना चेहरा हूं तो लोगों ने मुझे नोटिस करना शुरू कर दिया है. दो लोग दोस्त भी हो सकते हैं. हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं. लेकिन लोगों ने इसे गलत नजरिए से देखा.''

52 साल की मलाइका फिटनेस फ्रीक हैं. उनकी अरबाज खान संग शादी हुई थी. लेकिन 19 साल बाद ये रिश्ता टूट गया था. इसके बाद वो अर्जुन कपूर को डेट करने लगीं. दोनों का भले ही कुछ वक्त पहले ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन वो आज भी अच्छे दोस्त हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement