11 साल छोटी हसीना के दीवाने हुए विजय वर्मा, परवान चढ़ा इश्क, दूसरे धर्म में बसाएंगे घर?

विजय वर्मा और 'जवान' स्टार आलिया कुरैशी अपनी बढ़ती नजदीकियों को लेकर चर्चा में हैं. एक बार फिर आलिया और विजय की केमिस्ट्री देखने को मिली.

Advertisement
विजय-आलिया का रिश्ता पक्का? (Photo: Instagram @itsvijayvarma/@jhalliverse) विजय-आलिया का रिश्ता पक्का? (Photo: Instagram @itsvijayvarma/@jhalliverse)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

विजय वर्मा अपने लुक्स और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके हैं. वो अपने किरदारों के अलावा लिंकअप रूमर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. एक समय पर वो तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे थे. दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल भी कर दिया था. लेकिन फिर इनके ब्रेकअप की खबर आई. विजय और तमन्ना के ब्रेकअप से इनके फैन्स को भी दर्द हुआ. तमन्ना के बाद विजय को नया प्यार मिल गया है. इन दिनों उनका नाम  सिंगर और 'जवान' स्टार आलिया कुरैशी संग जोड़ा जा रहा है. 

Advertisement

विजय और आलिया का नाम अचानक नहीं जुड़ा है. इसकी कई वजहें हैं. जानते हैं कि दोनों की डेटिंग पर बात क्यों हो रही है. 

आलिया के फैन हुए विजय
लिंकअप रूमर्स के बीच विजय को  मुंबई में आलिया के एल्बम 'झल्ली' के लॉन्च इवेंट पर देखा गया. इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियोज में विजय, आलिया को चीयर करते दिख रहे हैं. जब आलिया गा रही थीं, तब विजय जोर-जोर से सीटी बजाते और तालियां बजाते नजर आए.

एक दूसरे वीडियो में विजय, आलिया की मधुर आवाज का पूरा मजा लेते दिखे. वो परफॉर्मेंस देखते हुए मुस्कुरा रहे थे. उन्हें अपने फोन पर आलिया का परफॉर्मेंस रिकॉर्ड करते हुए भी देखा गया. मानो जैसे वो हर पल को कैमरे में कैद करना चाह रहे  हों. आलिया के प्रति विजय का अपनापन देख इनके अफयेर की तेज हो गई है. कुछ फैन्स ने कमेंट करते हुए पूछा कि शादी कब है. एक ने लिखा कि अब ये जोड़ी नहीं टूटनी चाहिए. फिलहाल अब तक विजय या आलिया ने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला है. 

Advertisement

कौन हैं आलिया कुरैशी?
एक्ट्रेस बनने से पहले आलिया म्यूजिक इंडस्ट्री में पहले से एक जाना-माना नाम थीं. उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से एक्टिंग में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने एसएसपी आजाद की गैंग की एक सदस्य का किरदार निभाया था. इसके बाद वो खुशी कपूर की 'नादानियां' में दिखाई दीं. आलिया, 'बांदिश बैंडिट्स' और 'इटरनली कंफ्यूज्ड एंड ईगर फॉर लव' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »