Advertisement

बॉलीवुड

25 साल बाद कहां हैं लगान के सितारे, आमिर की गौरी ने छोड़ा शोबिज! दुनिया में नहीं ये 2 एक्टर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST
  • 1/15

आमिर खान स्टारर फिल्म लगान को 25 साल पूरे होने वाले हैं. इस खास मौके पर फिल्ममेकर्स ने इस क्लट मूवी को सिनेमाघरों में री-रिलीज करने की प्लानिंग की है.
 

Photo: Social Media

  • 2/15

2001 में आई आशुतोष गोवारिकर की इस मूवी के सितारे 25 साल बाद कहां हैं? फिल्म की उनकी लेडीलव और क्रिकेट टीम के वो 11 खिलाड़ी क्या करते हैं, कौन शोबिज में है और कौन नहीं, इस रिपोर्ट में जानते हैं.
 

Photo: Social Media

  • 3/15

सबसे पहले आमिर से शुरू करते हैं. 61 साल के आमिर आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं. उनकी पिछली रिलीज 'सितारे जमीन पर' थी. एक्टिंग के अलावा वो फिल्म प्रोडक्शन में बिजी हैं.

Photo: Social Media

Advertisement
  • 4/15

आमिर की लेडीलव बनीं ग्रेसी सिंह लगान के बाद कई मूवीज में दिखीं. लेकिन खास नहीं कर पाईं. टीवी का रुख किया. पर अपनी धाक जमाने में फेल रहीं. सीरियल संतोषी मां के बाद से वो स्क्रीन पर नहीं दिखी हैं. वो फैमिली लाइफ में बिजी रहती हैं.
 

Photo: Social Media

  • 5/15

रशेल शैली ने एलिजाबेथ रशेल का रोल प्ले किया था. वो मूवी में भुवन (आमिर) के प्यार में थीं. इंग्लिश एक्ट्रेस रशेल ब्रिटिश टीवी सीरीज और फिल्मों में सक्रिय हैं. 

Photo: Social Media

  • 6/15

रघुबीर यादव ने भूरा का रोल प्ले किया था. वो आज भी अपनी अदाकारी से इंप्रेस कर रहे हैं. फिल्मों के अलावा वेब शो में भी धाक जमा रहे हैं. उनकी पिछली सीरीज मंडाला मर्डर्स थी.
 

Photo: Instagram @raghubir_y
 

Advertisement
  • 7/15

राजेश विवेक मूवी में गूरन के रोल में दिखे थे. आज वो हमारे बीच नहीं हैं. 66 की उम्र में 2016 में उनका निधन हो गया था. जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था.
 

Photo: Screengrab

  • 8/15

यशपाल शर्मा फिल्म में लाखा के किरदार में थे. उनकी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' है. मूवीज के अलावा वो कलर्स के शो 'बरेली के बच्चन' में नजर आ रहे हैं. 
 

Photo: Screengrab

  • 9/15

लगान में बल्लेबाज अर्जन का रोल अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया था. एक्टर ने फिल्मों के अलावा टीवी पर भी रूल किया है. 2008 में आई रामायण में उन्होंने रावण का किरदार प्ले किया. वो इस रोल के लिए आज भी जाने जाते हैं.
 

Photo: Instagram @akhilendram
 

Advertisement
  • 10/15

राज जुत्शी ने इस्माइल का किरदार निभाया था. उनका शानदार करियर आज भी पीक पर है. वो धुरंधर 2 में जनरल शमशाद हसन के रोल में दिखे थे.
 

Photo: Social Media

  • 11/15

अमीन हाजी, जो कि मूवी में मूक बल्लेबाज बाघा बने थे, ने दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीता था. वो फिलहाल शोबिज से दूर हैं. 2010 के बाद से किसी प्रोजेक्ट में नहीं दिखे हैं. 
 

Photo: Instagram @aminhajeefilm
 

  • 12/15

लगान में दयाशंकर पांडेय ने गोली का रोल निभाया था. लगान के बाद वो गंगाजल, राजनीति, मकबूल जैसी फिल्मों में दिखे. शो तारक मेहता में इन दिनों वो इंस्पेक्टर चालू पांडे के रोल में नजर आते हैं. 
 

Photo: Screengrab

  • 13/15

आदित्य लखिया ने स्पिनर कचरा का किरदार निभाया था. वो कई फिल्मों में सपोर्टिव एक्टर के रोल में दिखे हैं. आदित्य ने टीवी शो छोटी बहू 2 और अगले जन्म मोहे बिटिया ना कीजो में काम किया है. 2024 में आई फिल्म बंगाल 1947 के बाद से वो स्क्रीन पर नहीं दिखे हैं.
 

Photo: Instagram @aditya_lakhia_official
 

  • 14/15

श्री वल्लभ व्यास ने विकेटकीपर ईश्वर का रोल प्ले किया था. 2018 में उन्होंने अंतिम सांस ली थी. लगान के बाद वो लगातार काम कर रहे थे. 2011 के बाद से वो स्क्रीन पर नहीं दिखे थे.
 

Photo: Screengrab

  • 15/15

प्रदीप रावत को आपने देवा सिंह सोढ़ी के रोल में देखा होगा. लगान ने उनके करियर को पीक दिया. वो हिंदी के अलावा साउथ और भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. विलेन के रोल में वो सबसे ज्यादा दिखे हैं.
 

Photo: Instagram @i_pradeeprawat
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement